BJP SC मोर्चा में 28 जिलों के अध्यक्ष नियुक्त, मध्य प्रदेश बोर्ड- 5वीं-8वीं का रिजल्ट आज ह

MP News in Hindi: अगर आप मध्य प्रदेश की हर हलचल से अपडेट रहना चाहते हैं, तो एमपी की ताजा खबरें पढ़ने के लिए हमारे साथ बने रहें. यहां आपको भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर जैसे प्रमुख शहरों के समाचार और सभी जरूरी अपडेट देंगे. इसके अलावा राजनीति, अपराध, मौसम, प्रशासन, क्षेत्र के विकास से जुड़ी और काम की खबरें भी मिलेंगी. चलिए जानते हैं आज मध्य प्रदेश में क्या-क्या है खास.

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें… 

BJP SC मोर्चा में 28 जिलों के अध्यक्ष नियुक्त
भोपाल में बीजेपी ने संगठनात्मक नियुक्तियों को तेज किया. अनुसूचित जाति मोर्चा में देर रात सूची जारी हुई, जिसमें 28 जिलों के अध्यक्षों की नियुक्ति की गई. इसमें पुराने और नए चेहरों का संतुलन बनाए जाने की कोशिश की गई.

गरियाबंद: पाण्डुका वन परिक्षेत्र में लगी भीषण गर्मी के कारण जंगल में आग
गरियाबंद के पाण्डुका वन परिक्षेत्र में भीषण गर्मी के कारण जंगल में आग लग गई. आग फैलने से वन्यजीव प्रभावित हुए और कई इमारती लकड़ियां व पेड़ जलकर राख हो गए. आग का कारण अभी अज्ञात है और यह देर रात तक जारी रही.

बिलासपुर रतनपुर मार्ग पर आज शाम से नो-एंट्री, श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए कड़ी पुलिस सतर्कता
बिलासपुर के रतनपुर मार्ग पर आज शाम 4 बजे से नो-एंट्री लागू होगी. इस दौरान भारी वाहनों की एंट्री बंद रहेगी, ताकि मां महामाया के दर्शन के लिए आए पदयात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके. 25 किमी लंबे रूट पर कड़ी पुलिस सुरक्षा रहेगी, जिसमें ड्रोन और CCTV निगरानी के साथ फिक्स पॉइंट पर पुलिस बल तैनात किया गया है. शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए एंबुलेंस भी तैनात की गई है.

सीएम विष्णुदेव साय का रायपुर से बलौदा बाजार दौरा
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायपुर से दौरे पर रहेंगे. वे सुबह 11:15 बजे रायपुर हेलीपेड से रवाना होंगे और 11:55 बजे बलौदा बाजार पहुंचेंगे. यहां दोपहर 12:00 बजे पंडित चक्रपाणि स्कूल में दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि कल्याण योजना के आयोजन में शामिल होंगे, जिसमें 5 लाख भूमिहीन कृषि मजदूर परिवारों को 500 करोड़ रुपये की सौगात दी जाएगी. शाम 6:00 बजे वे साइंस कॉलेज मैदान में खेलो इंडिया ट्राइबल गेम कार्यक्रम में भाग लेंगे.

MP सीएम डॉ मोहन यादव के आज के कार्यक्रम

मध्य प्रदेश बोर्ड: 5वीं-8वीं का रिजल्ट आज सुबह 11:30 बजे होगा जारी
आज मध्य प्रदेश बोर्ड की कक्षा 5वीं से 8वीं का रिजल्ट जारी होगा. इस बार परीक्षा में कुल लगभग 23 लाख 68 हजार विद्यार्थी शामिल हुए थे. कक्षा 5वीं की परीक्षा में 12 लाख 76 हजार से अधिक छात्रों ने हिस्सा लिया, जबकि कक्षा 8वीं में 10 लाख 92 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने परीक्षा दी. परिणाम सुबह 11:30 बजे जारी होगा और परीक्षार्थी अपने रोल नंबर और समग्र आईडी के जरिए अपना रिजल्ट देख सकेंगे. परीक्षा इस बार बोर्ड पैटर्न के अनुसार आयोजित की गई थी.

इंदौर में पेट्रोल-डीजल की अफवाह पर पुलिस अलर्ट, ACP रुबीना ने संभाला मोर्चा
इंदौर में पेट्रोल-डीजल की कमी को लेकर फैली अफवाहों के बीच पुलिस ने स्थिति संभाल ली. एसीपी रुबीना खुद पेट्रोल पंप पहुंचीं और लोगों को समझाइश दी. उन्होंने आम जनता से अपील की कि अफवाहों पर ध्यान न दें, शहर में पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं है. लोगों से बेवजह भीड़ न लगाने और घर लौटने की सलाह दी गई, क्योंकि ईंधन खत्म होने की खबर पूरी तरह भ्रामक है.

सीएम मोहन यादव का जन्मदिन आज, दिव्यांग बच्चों संग मनाएंगे, कई सौगातें देंगे
सीएम मोहन यादव आज अपना जन्मदिन दिव्यांग बच्चों के साथ मनाएंगे और प्रदेश को कई सौगातें देंगे. इस अवसर पर वे सागर और उज्जैन के दौरे पर रहेंगे. दौरे के दौरान मुख्यमंत्री वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व में कछुओं को बामनेर नदी में छोड़ेंगे और चीतों के पुनर्वास के लिए सॉफ्ट रिलीज बोमा का भूमि पूजन करेंगे. इसके साथ ही ‘सूर्य-मित्र कृषि फीडर’ योजना के तहत चयनित विकासकों को विद्युत क्रय अनुबंध भी वितरित किए जाएंगे, जिसका कार्यक्रम मुख्यमंत्री निवास में आयोजित होगा.

पेट्रोल-डीजल की किल्लत से फैली अफवाह
आगर मालवा जिले में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाह फैलने से अफरा-तफरी मच गई और पेट्रोल पंपों पर देर रात तक भारी भीड़ उमड़ पड़ी. लोग लंबी कतारों में खड़े नजर आए और कई लोग ड्रम और केनों में भी ईंधन भरवाने पहुंच गए. स्थिति बिगड़ने पर पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा और अनुचित तरीकों से ईंधन लेने वालों को हटाया गया. प्रशासन ने पंप संचालकों को सख्त निर्देश भी दिए.सीएसपी ने लोगों से अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें, क्योंकि जिले में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है.

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *