सिर्फ आधे घंटे में तैयार करें लाजवाब मिल्क केक, मेहमान होंगे खुश, जानें रेसिपी

Last Updated:

त्योहारों की खुशियों में मिठास का खास स्थान होता है, लेकिन कई लोग ज्यादा मीठा खाना पसंद नहीं करते. ऐसे में मिल्क केक जैसी हल्की मिठास वाली मिठाई का चुनाव बेहतरीन विकल्प होता है. यह मिठाई हर किसी को पसंद आती है और इसे घर पर आसानी से तैयार करके मेहमाननवाजी में भी परोसा जा सकता है. आइए जानते है इसकी आसान रेसिपी…

अगर आप घर पर दानेदार मिल्क केक तैयार करना चाहते हैं, तो इसके लिए सबसे पहले एक बड़े मुंह वाले बर्तन में लगभग 3 लीटर दूध लें. अगर यह बर्तन लोहे का हो, जैसे लोहे की कढ़ाई, तो परिणाम और भी बेहतर होता है.

milk cake

इसके बाद गैस जला दें और सबसे पहले हाई फ्लेम पर दूध को उबालें. दूध उबलने के बाद फ्लेम को मीडियम कर दें.

milk cake

दूध को तब तक उबालें जब तक यह गाढ़ा न हो जाए. लगभग 20 मिनट तक पकने के बाद दूध गाढ़ा होकर कम हो जाएगा. कढ़ाई में दूध जलकर चिपक न जाए, इसलिए इसे लगातार करची से चलाते रहें.

milk cake

लगभग आधा घंटे के बाद दूध थोड़ा कम हो जाएगा. इसके बाद इसमें धीरे-धीरे ½ नींबू का रस डालें ताकि दूध में दाने पड़ें. ध्यान रहे कि लेमन जूस डालते समय दूध को धीरे-धीरे चलाते रहें, ताकि दूध फटे लेकिन गुठलियां न बनें.

milk cake

इसके बाद फ्लेम को धीमा कर दें और दूध को और पकाते रहें. कुछ समय बाद दूध पूरी तरह फट जाएगा और गाढ़ा होने लगेगा, साथ ही इसका रंग भी बदलने लगेगा. इसे तब तक धीमी आंच पर पकाते रहें जब तक यह बहुत गाढ़ा और कम न हो जाए.

milk cake

दूध को लगातार चलाते रहें, वरना इसमें गांठें पड़ सकती हैं. जब दूध पूरी तरह गाढ़ा होकर थोड़ा सूखने लगे, तब इसमें लगभग 1 कप चीनी डालें और इसे धीरे-धीरे मिला दें ताकि चीनी पूरी तरह घुल जाए. इसे चलाते हुए पकाते रहें जब तक सारा दूध सूख न जाए. इसके बाद 4 बड़े चम्मच घी और ½ छोटी चम्मच इलायची पाउडर डालकर अच्छे से मिला दें. मिश्रण को तब तक पकाते रहें जब तक यह कढ़ाई छोड़ने लगे. अब एक चकोर आकार की ट्रे में थोड़ा घी लगाकर उसमें बटर पेपर रखें और ऊपर इस मिश्रण को डालकर अच्छे से सेट करें.

milk cake

अब इस मिश्रण को ढककर लगभग 4 घंटे के लिए ठंडा होने के लिए रख दें. इसे अच्छा से सेट करने के लिए आप फ्रिज में भी रख सकते हैं. गार्निश के लिए ऊपर कटे हुए पिस्ते डालें. जब यह सेट हो जाए, तब इसे अपने पसंदीदा शेप में काटें और दिवाली पर मेहमानों को परोसें.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

सिर्फ आधे घंटे में तैयार करें लाजवाब मिल्क केक, मेहमान होंगे खुश, जानें रेसिपी

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *