Last Updated:
Health Tips : आज के समय में हार्ट, बीपी और कोलेस्ट्रॉल की समस्या आम हो गई है, लेकिन सहारनपुर के एक आयुर्वेदिक छात्र ने इन बीमारियों का प्राकृतिक समाधान खोज निकाला है. उसने अर्जुन की छाल से ऐसा जादुई टॉनिक तैयार किया है, जो इन समस्याओं में रामबाण साबित हो रहा है. खास बात यह है कि इसे आप घर पर भी बेहद आसान विधि से बना सकते हैं.
सहारनपुर : आजकल लोगों में हार्ट, बीपी और कोलेस्ट्रॉल जैसी बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं, जिनके इलाज के लिए अधिकांश लोग अंग्रेजी दवाइयों पर निर्भर हो जाते हैं. लेकिन सहारनपुर के एक आयुर्वेदिक छात्र ने इन समस्याओं से राहत देने का देसी उपाय खोज निकाला है. उन्होंने अर्जुन की छाल से एक ऐसा टॉनिक तैयार किया है, जो हार्ट, ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल जैसी बीमारियों के इलाज में रामबाण साबित हो रहा है. आश्चर्य की बात यह है कि उनका यह टॉनिक न केवल सहारनपुर बल्कि आसपास के कई प्रदेशों में भी तेजी से लोकप्रिय हो रहा है.
सहारनपुर के छोटे से गांव खुशवालीपुर के रहने वाले आशुतोष आर्य न सिर्फ गांव की खुशहाली के लिए काम कर रहे हैं, बल्कि लोगों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में भी जुटे हुए हैं. उन्होंने MSC फूड टेक्नोलॉजी और डी. फार्मा (आयुर्वेद) की पढ़ाई की है. पिछले पांच सालों से वे अपने पिता सुधीर कुमार के साथ मिलकर आयुर्वेदिक टॉनिक और औषधियां तैयार कर रहे हैं. इन्हीं में से सबसे खास है उनका बनाया हुआ ‘अर्जुन छाल रस जो हृदय रोग, बीपी और कोलेस्ट्रॉल जैसी बीमारियों में बेहद लाभकारी माना जा रहा है. खास बात यह है कि यह टॉनिक घर पर भी आसानी से तैयार किया जा सकता है.
टॉनिक तैयार करने की विधि
आशुतोष आर्य ने बताया कि इस टॉनिक को तैयार करने की विधि बेहद सरल है. सबसे पहले एक बर्तन में पानी लेकर उसे गैस पर गर्म करें. जब पानी उबलने लगे, तो उसमें थोड़ी मात्रा में अर्जुन की छाल डाल दें. इसे तब तक पकने दें जब तक पानी आधा न रह जाए और उसका काढ़ा (रस) तैयार न हो जाए. इसके बाद मिश्रण को छानकर किसी बर्तन में निकाल लें और ठंडा होने दें. ठंडा हो जाने पर इसे सुबह और शाम एक-एक चम्मच पानी के साथ सेवन किया जा सकता है.
इन रोगों के इलाज में कारगर
आशुतोष आर्य ने लोकल 18 से बातचीत में बताया कि आज के समय में अधिकतर लोग हार्ट, बीपी और कोलेस्ट्रॉल की समस्याओं से जूझ रहे हैं. इन्हीं परेशानियों को ध्यान में रखते हुए उन्होंने एक खास टॉनिक अर्जुन छाल रस तैयार किया है. इसका मुख्य घटक अर्जुन की छाल है, जिसे लिक्विड रूप में तैयार किया गया है. यह टॉनिक ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाने और हृदय संबंधी समस्याओं में राहत देने में कारगर साबित हो रहा है.
इन राज्यों में बढ़ रही डिमांड
आशुतोष के अनुसार, वे हर माह करीब 500 से 600 लीटर अर्जुन छाल रस तैयार करते हैं, जिसकी बिक्री उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल और उत्तराखंड जैसे राज्यों में तेजी से बढ़ रही है. इसकी कीमत मात्र ₹250 प्रति बोतल रखी गई है, ताकि आम लोग भी इसे आसानी से उपयोग कर सकें.
मीडिया फील्ड में 5 साल से अधिक समय से सक्रिय. वर्तमान में News-18 हिंदी में कार्यरत. 2020 के बिहार चुनाव से पत्रकारिता की शुरुआत की. फिर यूपी, उत्तराखंड, बिहार में रिपोर्टिंग के बाद अब डेस्क में काम करने का अनु…और पढ़ें
मीडिया फील्ड में 5 साल से अधिक समय से सक्रिय. वर्तमान में News-18 हिंदी में कार्यरत. 2020 के बिहार चुनाव से पत्रकारिता की शुरुआत की. फिर यूपी, उत्तराखंड, बिहार में रिपोर्टिंग के बाद अब डेस्क में काम करने का अनु… और पढ़ें