Last Updated:
Lemon Juice Storage Tips: गर्मी के मौसम में बढ़ती नींबू की कीमतों से बचने के लिए जानिए कैसे घर पर नींबू का रस स्टोर करें. बुरहानपुर की एक्सपर्ट फुलाबाई ने बताया 3 आसान तरीके जिनसे रस 3 से 4 महीने तक खराब नहीं होगा. सही तरीके से छानकर, कांच की बरनी में रखकर और धूप दिखाकर रस को सुरक्षित रखा जा सकता है. स्टोर करते समय पानी और गीले हाथों से बचना बेहद जरूरी है, वरना रस खराब हो सकता है. जानिए पूरी विधि और गर्मियों में रोज ताजा नींबू पानी का मजा कैसे लें.
Nimbu Ras Kaise Store Kare: जैसे ही गर्मी का मौसम शुरू होता है, बाजार में नींबू की कीमतें बढ़ने लगती हैं. ऐसे में अगर आप पहले से तैयारी कर लें तो पूरे सीजन आराम से नींबू पानी का मजा ले सकते हैं. बुरहानपुर की एक्सपर्ट फुलाबाई ने लोकल 18 से बातचीत में बताया कि नींबू का रस स्टोर करना बेहद आसान है, बस सही तरीका अपनाना जरूरी है.
पहला तरीका: धूप में सुरक्षित स्टोरेज
सबसे पहले बाजार से बिना दाग वाले पीले नींबू खरीदकर लाएं. उन्हें काटकर सांचे की मदद से प्लास्टिक के बर्तन में रस निकाल लें. इसके बाद रस को छानकर साफ कांच की बरनी में भर दें. अब इस बरनी को रोजाना 5 से 6 घंटे धूप में रखें. ऐसा करीब 15 दिन तक करें. इस तरीके से रखा गया रस 3 से 4 महीने तक खराब नहीं होता.
दूसरा तरीका: शक्कर मिलाकर रखें
रस निकालने के बाद उसमें थोड़ी शक्कर मिलाकर अच्छी तरह घोल लें. फिर साफ और सूखी कांच की बरनी में स्टोर कर दें. धूप में रखने की प्रक्रिया भी साथ में करें. इससे रस का स्वाद और टिकाऊपन दोनों बने रहते हैं.
तीसरा तरीका: साफ-सफाई का रखें खास ध्यान
स्टोर करते समय दो बातों का विशेष ध्यान रखें पहला, रस में पानी बिल्कुल न मिलाएं. दूसरा, कभी भी गीले या झूठे हाथ न डालें. अगर पानी या नमी चली गई तो रस जल्दी खराब हो सकता है और फंगस भी लग सकती है.
पूरे गर्मी सीजन रहेगा काम का
फुलाबाई का कहना है कि अगर इन तीन आसान तरीकों का पालन किया जाए तो नींबू का रस 4 महीने तक सुरक्षित रखा जा सकता है. गर्मी के दिनों में रोज ठंडा-ठंडा नींबू पानी पीने के लिए यह तरीका बेहद काम का है. अभी से तैयारी कर लेंगे तो महंगे दामों से भी बच जाएंगे और घर में हमेशा तैयार रहेगा ताजा रस.
About the Author
Shweta Singh, currently working with News18MPCG (Digital), has been crafting impactful stories in digital journalism for more than two years. From hyperlocal issues to politics, crime, astrology, and lifestyle,…और पढ़ें
.