Last Updated:
Winter Special Laddu recipe: ठंड के मौसम में बच्चों और बुजुर्गों को सेहतमंद बनाए रखने के लिए गुड़, चना और मूंगफली से बने लड्डू सबसे बेस्ट हैं. आयुर्वेदिक डॉक्टर के अनुसार, ये लड्डू प्रोटीन, कैल्शियम और आयरन से भरपूर होते हैं. (रिपोर्ट:मोहन)
ठंड ने दस्तक दे दी है. ऐसे में यदि आप भी आपके बच्चों को हेल्दी कुछ खिलाना चाहते हैं तो आपके लिए चने और गुड़ से बना लड्डू अच्छा ऑप्शन हो सकता है. इसे आप घर पर तैयार कर सकते हैं.

इस लड्डू को आपके बच्चे भी पसंद करेंगे और बुजुर्ग भी. यह प्रोटीन से भरपूर लड्डू आपके बच्चों के शरीर को स्वस्थ रखेगा और तंदुरुस्ती देगा. उन्हें ठंड से परेशानी नहीं होगी. साथ ही सर्दी, खांसी जैसी समस्याएं भी दूर भागेंगी.

लोकल 18 की टीम ने जब एक्सपर्ट आयुर्वेदिक डॉक्टर दीपांकर अत्रे से बात की तो उन्होंने बताया कि गुड़, चना और मूंगफली के दाने के लड्डू प्रोटीन, आयरन, कैल्शियम और फाइबर से भरपूर होते हैं.

यदि आप भी आपके बच्चों को सुबह के समय में डाइट में देते हैं तो आपके बच्चों का शरीर तंदुरुस्त रहेगा और काफी सारी बीमारियां दूर होंगी. इस लड्डू को बुजुर्ग भी खाना पसंद करते हैं. आप इनको घर पर आसानी से तैयार कर सकते हैं.

चने और गुड़ से कैल्शियम मिलता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है. चने में मौजूद फाइबर पाचन तंत्र को स्वस्थ रखता है और कब्ज से राहत दिलाता है.

चने और गुड़ दोनों से कार्बोहाइड्रेट मिलता है, जो शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है. भुने चने से प्रोटीन मिलता है, जो मांसपेशियों के निर्माण और मरम्मत के लिए जरूरी है. गुड़ में आयरन पाया जाता है, जो हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाता है और खून की कमी से बचाता है.