शाजापुर शहर में आगामी हिंदू सम्मेलन को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। प्रचार-प्रसार के तहत हिंदू समाज के लोग घर-घर जाकर आमंत्रण पत्र वितरित कर रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार शाम राजराजेश्वरी मंदिर से विजय नगर हनुमान मंदिर तक पैदल आमंत्रण यात्रा निकाली
.
इस यात्रा में मातृ शक्ति, युवा और बुजुर्ग बड़ी संख्या में शामिल हुए। हाथों में ध्वज लेकर उन्होंने नगरवासियों को सम्मेलन में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।
आठ बस्तियों में होंगे आयोजन
आयोजकों ने बताया कि शाजापुर नगर की आठ बस्तियों में चरणबद्ध रूप से सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। आयोजन का उद्देश्य समाज में सांस्कृतिक चेतना, सामाजिक एकता और धार्मिक मूल्यों को मजबूत करना है। प्रत्येक बस्ती में अलग-अलग समितियां तैयारियों में जुटी हैं।
- महाराणा प्रताप बस्ती: 10 जनवरी, दोपहर 2:30 बजे, पुरानी अनाज मंडी टंकी चौराहा
- शिवाजी बस्ती: 10 जनवरी, प्रातः 10 बजे, किला मैदान
- हिंगलाज बस्ती: 11 जनवरी, दोपहर 4 बजे, लक्ष्मीबाई कन्या विद्यालय
- बजरंग बस्ती: 11 जनवरी, प्रातः 10 बजे, आईटीआई मैदान
- अम्बेडकर बस्ती और केशव बस्ती: 17 जनवरी
- माधव बस्ती और महादेव बस्ती: 18 जनवरी
आयोजन समितियों ने लोगों से आग्रह किया है कि वे निर्धारित समय और स्थान पर सपरिवार उपस्थित होकर आयोजनों को सफल बनाएं। प्रत्येक सम्मेलन में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ प्रबुद्ध वक्ताओं का मार्गदर्शन भी मिलेगा।
.