पुस्तक मेला की तैयारियां जारी, हेल्पलाइन नंबर जारी – Gwalior News

स्कूली बच्चों को सस्ती दर पर किताबें, यूनीफॉर्म व स्टेशनरी उपलब्ध कराने के लिये ग्वालियर में सात दिवसीय पुस्तक मेला (बुक फेयर) लगने जा रहा है। सरकार की मंशा के अनुरूप यह बुक फेयर मौजूदा मार्च माह के दौरान ग्वालियर मेला में सूर्य नमस्कार तिराहा के समीप स्थित शिल्प बाजार परिसर में लगेगा। कलेक्टर रुचिका चौहान ने रविवार की शाम संबंधित अधिकारियों एवं पुस्तक विक्रेताओं के साथ शिल्प बाजार परिसर पहुंचकर पुस्तक मेले की तैयारियों का जायजा लिया। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के जरूरतमंद बच्चों को नि:शुल्क पुस्तकें उपलब्ध कराने के लिए मेला परिसर में बुक बैंक स्थापित किया जाएगा। पुस्तक विक्रेताओं एवं अभिभावकों की मदद के लिए जिला प्रशासन द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी के माध्यम से हेल्पलाइन नं. 98935-87573 जारी किया है। .

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *