फिल्म निर्माता और मॉडल प्रज्ञा कपूर के स्टाइल और खूबसूरती के भी फैंस दीवाने हैं. सोशल मीडिया पर वे अक्सर जलवा बिखेरती नजर आ जाती हैं. उनका हर लुक फैंस को खूब भाता है. इस बार प्रज्ञा कपूर काले रंग की ड्रेस में नजर आईं. उनके इस लुक से नजरें हटाना मुश्किल हो जाएगा. वायरल वीडियो में वे काले रंग के कोट सेट में जलवे बिखेरती दिख रही हैं. गले में उन्होंने सफेद मोतियों की माला पहनी हुई है, जो उनकी खूबसूरती को और बढ़ा रही है.