छिंदवाड़ा में बुधवार को गुरु नानक देव जी का 556वां प्रकाश पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। सुबह से ही पूरा शहर ‘वाहे गुरु जी दा खालसा, वाहे गुरु जी दी फतेह’ के जयकारों से गूंज उठा। इस अवसर पर गुरुद्वारों में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयो
.
सुबह प्रभात फेरी गुरुद्वारा साहिब से निकाली गई, जो शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई पुनः गुरुद्वारे पर समाप्त हुई। प्रभात फेरी में सिख समाज के पुरुष, महिलाएं और बच्चे बड़ी संख्या में शामिल हुए। पूरे मार्ग में संगत ने गुरु के नाम के जयकारे लगाए और नगरवासियों को भाईचारे और सेवा का संदेश दिया।
गुरुद्वारे में अरदास करने पहुंची महिलाएं
गुरुद्वारे में गुरु ग्रंथ साहिब जी का अखंड पाठ आयोजित किया गया। पाठ पूर्ण होने के बाद संगत ने अरदास की और गुरु नानक देव जी के उपदेशों पर चलने का संकल्प लिया। इसके बाद शबद-कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें रागी जत्थों ने गुरु नानक देव जी की महिमा का भावपूर्ण बखान किया।
कार्यक्रम के समापन पर लंगर का आयोजन किया गया, जिसमें सभी धर्मों के लोगों ने एक साथ बैठकर प्रसाद ग्रहण किया। लंगर में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगीं और वातावरण में सेवा, एकता और प्रेम का संदेश गूंजता रहा।