Last Updated:
Benefits of soya chunks: डॉ. स्मिता के अनुसार, सोया चंक्स का नियमित सेवन दिल की बीमारियों से बचाव, वजन घटाने, हड्डियों को मज़बूत बनाने, पाचन शक्ति बढ़ाने और एनीमिया जैसी बीमारी से राहत दिलाने में सहायक होता है.
रायबरेली जिले के राजकीय आयुष चिकित्सालय शिवगढ़ की प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. स्मिता श्रीवास्तव (बीएएमएस, लखनऊ विश्वविद्यालय) बताती है कि सोया चंक्स हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी है. इसका सेवन वजन कम करने, मेटाबॉलिज्म बढ़ाने और शरीर में जमा फैट घटाने में मदद करता है. साथ ही यह हड्डियों को मज़बूत बनाने में भी कारगर है.
सोया चंक्स में प्रचुर मात्रा में
आयरन
ओमेगा-3 फैटी एसिड
जिंक
विटामिन जैसे पोषक तत्व पाए जाते है, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते है.
डॉ. स्मिता के अनुसार, सोया चंक्स का नियमित सेवन दिल की बीमारियों से बचाव, वजन घटाने, हड्डियों को मज़बूत बनाने, पाचन शक्ति बढ़ाने और एनीमिया जैसी बीमारी से राहत दिलाने में सहायक होता है.
उपयोग कैसे करें?
सोया चंक्स दरअसल सोया के आटे से बनाए जाते है. इसे तैयार करने की प्रक्रिया में फैट और ऑयल लगभग शून्य हो जाते है. यही कारण है कि यह शाकाहारी लोगों के लिए चिकन या मटन जितना ही अच्छा प्रोटीन स्रोत माना जाता है.
Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.
.