Last Updated:
Poultry Care Tips: मुर्गी पालन कर रहे कुंदन कुमार कहते हैं कि मुर्गी पालन बहुत सेंसिटिव बिजनेस होता है. इसमें फूंक फूंककर कदम रखना होता है. ठंड के मौसम में आप ये सलाह अपनाकर मुनाफा कमा सकते हैं.
जहानाबादः ठंड का मौसम सिर्फ इंसानों के लिए ही नहीं, बल्कि पशु पक्षी और पशुओं के लिए भी चुनौती भरा होता है. यह मौसम पशु पालन और मुर्गी पालन करने वालों के लिए किसी परीक्षा से कम नहीं होता है. ज्यादा ठंड पड़ने पर मुर्गियों के उत्पादन और उसके स्वास्थ्य पर असर पड़ने लगता है. यदि आप भी मुर्गी पालन करते हैं तो ठंड में मुर्गियों की विशेष ध्यान रखने की जरूरत होती है, वरना थोड़ी लापरवाही आपके व्यापार को बड़ा नुकसान पहुंचा सकता है. ऐसे में चलिए मुर्गी पालक से कैसे ठंड में मुर्गियों का ख्याल रखना पड़ता है.
जहानाबाद में बड़े पैमाने पर अब मुर्गी पालन हो रहा है. इसी कड़ी में हुलासगंज प्रखंड के कोकरसा स्थित मुर्गी पालन कर रहे कुंदन कुमार कहते हैं कि मुर्गी पालन बहुत सेंसिटिव बिजनेस होता है. इसमें फूंक फूंककर कदम रखना होता है. ठंड का मौसम बहुत ही कठिन होता है. इसमें मुर्गियों को बचाकर रखना चुनौती भरा होता है. ऐसे में कुछ बातों की जानकारी आपके बिजनेस को सही दिशा में लेकर जा सकती है.
जुट की बोरियां करेगी कमाल
मुर्गी पालक कुंदन कुमार ने बताया कि सर्दियों के मौसम में मुर्गी का शेड को चारों तरफ से जुट की बोरियों से ढंकना होता है. ऐसा करने से ठंडी हवा प्रवेश नहीं करती है और फार्म का तापमान भी नियंत्रित रहता है. ऐसा होने से मुर्गियों को ठंड नहीं लगती और वो बिल्कुल स्वस्थ रहती है.
पीला बल्ब और हीटर भी कारगर
ठंड से मुर्गियों को बचाने के लिए लकड़ी के बुरादे जलाने की भी जरूरत पड़ती है. इससे फार्म का तापमान नियंत्रित रहता है. भट्टी जलाने के अलावा लोग हीटर का भी उपयोग करते हैं. साथ ही कई लोग पीला बल्ब का भी उपयोग करते हैं. ऐसा करने से भी फार्म का तापमान नियंत्रित रहता है.
भूसी बिछाने से गर्म रहता है फर्श
मुर्गियों को ठंड से बचाने के लिए भूसी वाला विकल्प भी कारगर है. मुर्गी पालक कहते हैं कि भूसी को मुर्गियों के बैठने वाले स्थान पर बिछाना चाहिए, जिससे फर्श गर्म रहे और मुर्गियां ठंड से बची रहे.
ये तकनीक करेगा कमाल
मुर्गी पालक कुंदन कुमार ने बताया कि पिछले 5 सालों से हम इस व्यवसाय से जुड़े हैं. सर्दियों में ये तकनीक अपनाकर मुर्गियों को हम सर्दी से बचाते हैं. अन्य किसानों को भी यह तरीका अपनाना चाहिए, जिससे सबको फायदा मिल सके. उनका मानना है कि जब फार्म का तापमान ठीक रहता है तो मुर्गियां स्वस्थ रहती हैं, उत्पादन बढ़ता है और मुनाफा भी ज्यादा होता है.
मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें
मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले… और पढ़ें
.