आलू का छिलका नहीं है कचरा, सेहत के लिए किसी संजीवनी से कम नहीं, इम्युनिटी बढ़ाए और वजन घटाए

X

आलू का छिलका नहीं है कचरा, सेहत के लिए किसी संजीवनी से कम नहीं

 

arw img

Benefits of potato peels: अक्सर लोग आलू छीलकर उसका छिलका फेंक देते हैं, जबकि यह सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है. आलू के छिलके में फाइबर, विटामिन C, बी-कॉम्प्लेक्स, पोटैशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम और आयरन भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. आयुर्वेदाचार्य डॉ. सुभाष चंद्र यादव के अनुसार छिलके सहित आलू का सीमित सेवन इम्युनिटी बढ़ाने में मदद करता है और मौसमी बीमारियों से बचाव करता है. इसमें मौजूद पोटैशियम ब्लड प्रेशर नियंत्रित करता है, जबकि फाइबर दिल और पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है. आलू के छिलके का रस त्वचा के दाग-धब्बों को कम करता है और एनीमिया में लाभदायक है. हालांकि सेवन से पहले आलू को अच्छी तरह धोना और सीमित मात्रा में ही खाना जरूरी है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homevideos

आलू का छिलका नहीं है कचरा, सेहत के लिए किसी संजीवनी से कम नहीं

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *