Potato Growing Tips: गमले में आलू उगाना अब आसान! 80 दिनों के अंदर बालकनी बनेगी वेजिटेबल बगिया

Last Updated:

Gamle Mein Aloo Ugane ke Tips: गमले में आलू उगाना अब आसान! जानिए कृषि अधिकारी से मिले आसान टिप्स, जिनसे आप घर पर ही सिर्फ 80-130 दिन में ऑर्गेनिक आलू की फसल ले सकते हैं.

मोहन ढाकले, बुरहानपुर.आजकल लोग अपने घर की बालकनी, छत या आंगन में गार्डनिंग का शौक पूरा कर रहे हैं. ज्यादातर लोग गमलों में फूल या हरी सब्जियां लगाना पसंद करते हैं. लेकिन क्या आपको पता है कि आप अपने घर के गमले में आसानी से आलू का पौधा भी उगा सकते हैं? जी हां, यह बिल्कुल संभव है और एक्सपर्ट्स के मुताबिक आलू 80 से 130 दिन में तैयार हो जाते हैं.

गमले में उगाए गए आलू पूरी तरह से ऑर्गेनिक होते हैं. अगर आप गोबर की खाद का इस्तेमाल करते हैं तो आलू का उत्पादन और भी अच्छा होता है. सबसे बड़ी बात यह है कि इसके लिए आपको खेत की जरूरत नहीं, बस थोड़ा धैर्य और सही तकनीक चाहिए.

एक्सपर्ट की सलाह
लोकल 18 की टीम ने इस बारे में कृषि अधिकारी मनोहर सिंह देवके से बात की. उन्होंने बताया कि सब्जियों और पौधों की खेती करना एक शौक भी है और स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद भी. अगर आप भी अपने घर पर गमले में आलू लगाना चाहते हैं, तो इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें:

सबसे पहले एक बड़ा और गहरा गमला लीजिए. इसके बाद अंकुरित आलू को टुकड़ों में काटकर 4-6 इंच गहराई में मिट्टी में दबा दीजिए. जैसे-जैसे पौधा बढ़े, उसे ऊपर से मिट्टी से ढकते रहिए. इससे ज्यादा आलू तैयार होंगे. पौधे को नियमित रूप से पानी दें, लेकिन ध्यान रखें कि मिट्टी ज्यादा गीली न हो. गमले को ऐसी जगह रखें जहां कम से कम 6 घंटे धूप आती हो.

जब आलू के पौधे की पत्तियां पीली पड़ने लगें, तो समझ लीजिए कि आलू की फसल तैयार है. बस गमले की मिट्टी हटाइए और अपने हाथों से उगाए ताजे आलू निकाल लीजिए.

धूप का खास ध्यान
एक्सपर्ट्स कहते हैं कि आलू का पौधा तभी सही से बढ़ेगा जब उसे पर्याप्त धूप मिलेगी. अगर पौधे को रोज़ाना 6 घंटे धूप नहीं मिलेगी, तो आलू का उत्पादन रुक जाएगा. इसलिए गमले को हमेशा धूप वाली जगह पर ही रखें.

फायदे
घर का ताज़ा और ऑर्गेनिक आलू मिलेगा. ज़हरीले केमिकल्स या पेस्टिसाइड्स का कोई डर नहीं. बागवानी का शौक पूरा होगा और बच्चों को भी प्रकृति से जोड़ने का मौका मिलेगा.

shweta singh

Shweta Singh, currently working with News18MPCG (Digital), has been crafting impactful stories in digital journalism for more than two years. From hyperlocal issues to politics, crime, astrology, and lifestyle,…और पढ़ें

Shweta Singh, currently working with News18MPCG (Digital), has been crafting impactful stories in digital journalism for more than two years. From hyperlocal issues to politics, crime, astrology, and lifestyle,… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

गमले में आलू उगाना अब आसान! 80 दिनों के अंदर बालकनी बनेगी वेजिटेबल बगिया

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *