जबलपुर में पोस्टर वॉर…I Love Muhammad का जवाब I Love Shriram और Mahakal से

Last Updated:

Jabalpur News: गौरव साहू ने कहा कि अगर हमारी आस्था से कोई खिलवाड़ करेगा, तो हम बर्दाश्त नहीं करेंगे. हम हिंदू सनातनी हैं, पहले तो किसी को छेड़ते नहीं हैं और अगर कोई हमें छेड़ता है, तो उसका मुकाबला करते हैं और फिर उसे छोड़ते नहीं हैं.

जबलपुर. देशभर में ‘आई लव मोहम्मद’ के पोस्टर लगाए जाने के बाद अब इसका विरोध मध्य प्रदेश के जबलपुर में भी देखने को मिल रहा है. जबलपुर के मोहम्मदी गेट पर ‘आई लव मोहम्मद’ का पोस्टर देख हिंदू भड़क उठे. लोगों का कहना है कि नवरात्रि के पर्व में हिंदुओं को भड़काने का काम किया जा रहा है और शांति भंग करने की कोशिश की जा रही है लेकिन यह कोशिश नाकामयाब होती दिखाई दे रही है. हालांकि जबलपुर में हिंदू सेवा परिषद ने इसका पुरजोर विरोध किया है. हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने जबलपुर के मंदिरों में ‘आई लव श्रीराम’ के पोस्टर लगाना शुरू कर दिए हैं. दूसरी तरफ ‘आई लव मोहम्मद’ पोस्टर लगाने के बाद पुलिस का खुफिया तंत्र भी सक्रिय हो गया है. जहां ‘आई लव मोहम्मद’ का पोस्टर विशेष समुदाय द्वारा सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है, जिससे अब शहर में शांति भंग होने का खतरा बढ़ गया है.

स्थानीय निवासी अतुल जैसवानी ने लोकल 18 से कहा कि ‘आई लव मोहम्मद’ का पोस्टर लगाकर चिंगारी भड़काने का काम किया जा रहा है और यह बताने की कोशिश की जा रही है कि हम सब एक हैं. इसी को लेकर जबलपुर के नया मोहल्ला और हनुमान ताल में इस तरीके के पोस्टर लगाए गए हैं, जो पूरी तरह से गलत है क्योंकि हिंदू धर्म का सबसे बड़ा त्योहार नवरात्रि का पर्व इस समय चल रहा है. इस तरह से नवरात्रि में हिंदुओं को भड़काने का यह प्रयास कामयाब नहीं होगा.

शहर भर में ‘आई लव जय श्रीराम और ‘आई लव महाकाल’ के पोस्टर
स्थानीय निवासी गौरव साहू ने लोकल 18 से कहा कि उन्होंने दो जगह पोस्टर लगाए हैं, वह भी सार्वजनिक स्थानों पर लेकिन शहर भर में अब हजारों जगह ‘आई लव श्रीराम और ‘आई लव महाकाल’ के पोस्टर लगाए जा रहे हैं. हमारी आस्था से किसी भी तरह का खिलवाड़ कोई करेगा, वह बर्दाश्त नहीं होगा. हम हिंदू सनातनी हैं, किसी को छेड़ते नहीं और कोई हमें छेड़ता है, तो उसका मुकाबला करते हैं और फिर हम उसे छोड़ते नहीं हैं. हम हिंदुओं की परीक्षा न ही ली जाए, तो बेहतर होगा क्योंकि हम सनातनी हैं, हमने कभी युद्ध की शुरुआत नहीं की है. आपसी भाईचारा तब तक चलेगा, जब तक किसी की भावनाओं को ठेस न पहुंचे.

Rahul Singh

राहुल सिंह पिछले 10 साल से खबरों की दुनिया में सक्रिय हैं. टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले चार साल से नेटवर्क 18 समूह में जुड़े हुए हैं.

राहुल सिंह पिछले 10 साल से खबरों की दुनिया में सक्रिय हैं. टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले चार साल से नेटवर्क 18 समूह में जुड़े हुए हैं.

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homemadhya-pradesh

जबलपुर में पोस्टर वॉर…I Love Muhammad का जवाब I Love Shriram और Mahakal से

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *