Last Updated:
Post Diwali Body Detox : त्योहार आते ही खाने-पीने का मज़ा सब उठाते हैं. लेकिन मिठाइयां, तले-भुने स्नैक्स, भारी भोजन करने के बाद पछतावा महसूस होता है. अगर आप भी ऐसा महसूस कर रहे हैं, तो परेशान होने की ज़रूरत नहीं. इन 7 आसान टिप्स की मदद से आप बॉडी को अंदर से साफ कर सकते हैं.
खूब पानी पिएं- त्योहारों में ज्यादा मिठाई और नमकीन खाने से शरीर में पानी की कमी और सूजन बढ़ सकती है. इसलिए सुबह उठते ही एक गिलास गर्म पानी में नींबू मिलाकर पीना फायदेमंद होता है. इसके अलावा अदरक या पुदीने वाली हर्बल चाय से पेट की सफाई और ब्लोटिंग कम करने में मदद मिलती है.

ग्रीन टी में एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं, जो बॉडी से फ्री रेडिकल्स और टॉक्सिन्स को निकालते हैं. दिन में 2–3 कप ग्रीन टी पीने से डाइजेशन सुधरता है और मेटाबॉलिज्म भी तेज होता है. ग्रीन टी को बिना ज्यादा शुगर के ही लें.

हल्का और संतुलित भोजन करें-अब धीरे-धीरे घर का हल्का और संतुलित खाना शुरू करें. फाइबर वाली सब्ज़ियाँ, मौसमी फल, दाल और दही या केफिर जैसे प्रोबायोटिक फूड्स को डाइट में शामिल करें. पेट को प्रोसेस्ड और तले-भुने खाने से थोड़ा आराम दें. खाने के दौरान धीरे-धीरे चबाएँ और तय समय पर ही भोजन करें.

नेचुरल डिटॉक्स को सपोर्ट करें- पर्याप्त नींद लें और हल्की-फुल्की एक्सरसाइज जैसे योग या वॉक करें. हल्का व्यायाम और अच्छी नींद शरीर की प्राकृतिक सफाई प्रणाली को मजबूत बनाते हैं. हल्दी, आंवला, ग्रीन टी और मेवे जैसी एंटीऑक्सीडेंट वाली चीज़ें लीवर की मदद करती हैं और टॉक्सिन्स को बाहर निकालती हैं.

पेट की सेहत सुधारें-<br />पेट की सेहत को सुधारने के लिए प्रोबायोटिक्स का सेवन ज़रूरी है. फर्मेंटेड फूड्स जैसे दही, केफिर या अचार का थोड़ी मात्रा में सेवन लाभकारी होता है. दिनभर पानी पीते रहें और गहरी साँस लेने जैसी रिलैक्सेशन तकनीक अपनाएँ, इससे पेट की मूवमेंट और बैलेंस ठीक रहता है.

नियमित नींद और दिनचर्या में लौटें- त्योहारों के बाद नींद का टाइम फिर से सेट करना बहुत ज़रूरी है. रोज़ाना एक ही समय पर सोएँ और उठें. यह शरीर की आंतरिक घड़ी को सही करने और ऊर्जा स्तर बनाए रखने में मदद करता है.

शुगर और जंक फूड से दूरी बनाएं-<br />त्योहारों के बाद फिर से मिठाइयाँ और जंक फूड खाने का मन करता है, लेकिन इससे शरीर फिर से भारी और सुस्त हो जाता है. कोशिश करें कि अगले कुछ दिन शुगर, तली-भुनी चीज़ों और प्रोसेस्ड फूड से बचें. इसकी जगह फ्रूट्स, नट्स और हल्की स्नैक्स लें.(Image: File photo)

इन अच्छी आदतों को अपनाकर आप न सिर्फ अपने गट, लिवर और शरीर के अन्य अंगों को डिटॉक्स कर लेंगे, बल्कि हल्का भी महसूस करेंगे.