हथियारों की महामारी… कैथोलिक स्कूल में फायरिंग पर छलका पोप लियो का दर्द

Last Updated:

Pope Leo XIV News: वेटिकन सिटी में पोप लियो-14वें ने मिनेसोटा के स्कूल में गोलीबारी के पीड़ितों के लिए प्रार्थना की और हथियारों की महामारी की निंदा करते हुए भाईचारे की अपील की.

हथियारों की महामारी... कैथोलिक स्कूल में फायरिंग पर छलका पोप लियो का दर्दपोप लियो-14वें ने हथियारों का खत्म करने पर जोर दिया. (रॉयटर्स)
वेटिकन सिटी. पोप लियो-14वें ने अमेरिका में एक कैथोलिक स्कूल में सामूहिक प्रार्थना के दौरान गोलीबारी के पीड़ितों के लिए रविवार को सार्वजनिक रूप से प्रार्थना की और ‘बड़े तथा छोटे हथियारों की महामारी’ की निंदा की. इतिहास के पहले अमेरिकी पोप ने अंग्रेजी में बोलते हुए ‘हथियारों के तर्क’ को खत्म करने और भाईचारे की संस्कृति को कायम रखने की अपील की. उन्होंने ​​यह बात रविवार दोपहर सेंट पीटर स्क्वायर के सामने स्थित अपने अपार्टमेंट से आशीर्वाद देते समय कही.

शिकागो में जन्मे लियो ने कहा, ‘अमेरिकी राज्य मिनेसोटा में एक स्कूल में प्रार्थना सभा के दौरान हुई दुखद गोलीबारी के पीड़ितों के लिए हमारी प्रार्थनाएं. हम दुनिया भर में हर दिन मारे जाने वाले और घायल होने वाले अनगिनत बच्चों के लिए प्रार्थना करते हैं. आइए, ईश्वर से प्रार्थना करें कि बड़े और छोटे हथियारों की इस महामारी को रोकें, जो हमारी दुनिया को संक्रमित कर रही है.”

मिनियापोलिस के ‘चर्च ऑफ एनानुंसिएशन’ में गोलीबारी के दौरान दो बच्चों की मौत हो गई और 20 लोग घायल हो गए थे’ हमले के समय स्कूल के सैकड़ों छात्र और अन्य लोग सामूहिक प्रार्थना के लिए एकत्र हुए थे.

Rakesh Ranjan Kumar

राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…और पढ़ें

राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h… और पढ़ें

homeworld

हथियारों की महामारी… कैथोलिक स्कूल में फायरिंग पर छलका पोप लियो का दर्द

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *