एंटीऑक्सीडेंट्स का पावरहाउस अनार… हार्ट अटैक का खतरा भी करता है कम, जानिए

Last Updated:

अनार सेहत का खजाना है. यह फल स्वाद में मीठा और हल्का खट्टा होने के साथ-साथ पोषक तत्वों से भरपूर होता है. इसमें विटामिन A, C, E, फोलेट, पोटैशियम, फाइबर और उच्च मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं. रोजाना एक अनार का सेवन शरीर को अंदर से मजबूत बनाता है और कई बीमारियों से बचाव में मदद करता है.

अनार खासतौर पर हृदय रोगों के जोखिम को कम करने के लिए जाना जाता है. इसके एंटीऑक्सीडेंट खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं, जबकि पोटैशियम ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखता है. इससे दिल की धड़कन सामान्य रहती है और हार्ट अटैक या स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्याओं का डर कम हो जाता है. कई डॉक्टर दिल के मरीजों को नियमित रूप से अनार खाने की सलाह देते हैं.

त्वचा को ग्लोइंग और जवां

अनार त्वचा के लिए भी बेहद फायदेमंद है. इसमें मौजूद विटामिन C कोलेजन के निर्माण को बढ़ाता है, जिससे त्वचा टाइट रहती है और उम्र बढ़ने के लक्षण देर से दिखाई देते हैं. अनार खाने से चेहरे पर प्राकृतिक चमक आती है, डार्क स्पॉट कम होते हैं और त्वचा साफ दिखाई देती है. यह एक तरह से स्किन के लिए प्राकृतिक टॉनिक की तरह काम करता है.

बालों को मजबूत करने में मददगार

बालों के स्वास्थ्य पर भी अनार का अच्छा असर पड़ता है. इसके पोषक तत्व बालों की जड़ों तक रक्त संचार बढ़ाते हैं, जिससे बाल मजबूत और घने बनते हैं. अनार का रस डैंड्रफ को कम करने में भी लाभकारी है. नियमित सेवन से बालों में शाइन बढ़ती है और हेयर फॉल कम होता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

पाचन तंत्र का रखवाला

राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय नगर बलिया की पांच वर्ष अनुभवी चिकित्साधिकारी डॉ. वंदना तिवारी ने बताया कि अनार में फाइबर की मात्रा भरपूर होती है, जो पाचन तंत्र को बेहतर बनाए रखने में मदद करता है. यह कब्ज की समस्या को दूर करता है और गैस, अपच व एसिडिटी जैसी आम समस्याओं में भी कारगर साबित होता है.

गंभीर बीमारियों से लड़ने की क्षमता

अनार में पॉलीफेनॉल्स, फ्लेवोनॉयड्स और अन्य एंटीऑक्सीडेंट गुण प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं, जो कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों से लड़ने में सहायक होते हैं. ये शरीर में मौजूद फ्री-रेडिकल्स को खत्म कर कोशिकाओं को होने वाले नुकसान को कम करते हैं. डायबिटीज के मरीजों के लिए भी अनार लाभकारी माना जाता है, क्योंकि यह धीरे-धीरे शुगर रिलीज करता है और ब्लड शुगर लेवल को संतुलित रखने में मदद करता है.

अनार कब और कैसे खाएं

अनार सुबह खाली पेट या नाश्ते के साथ खाने पर सबसे अधिक लाभ देता है. इसे सीधे फल की तरह सेवन किया जा सकता है या इसका ताजा रस पीया जा सकता है. ध्यान रखने की जरूरत है कि बाजार में मिलने वाले पैक्ड जूस में अक्सर अधिक शुगर और प्रिजर्वेटिव मिलाए जाते हैं, इसलिए घर में निकाला हुआ ताज़ा जूस ही स्वास्थ्य के लिए सर्वोत्तम माना जाता है.

रोजाना एक अनार, दीर्घकालिक लाभ

हर दिन एक अनार खाने की आदत शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने और कई रोगों से बचाने में अहम भूमिका निभाती है. यह ऊर्जा बढ़ाने, त्वचा और बालों को स्वस्थ व सुंदर बनाने और दिल को मजबूत रखने में मदद करता है. अगर आप अपनी सेहत को लंबे समय तक दुरुस्त और फिट रखना चाहते हैं, तो अनार को अपनी रोज़मर्रा की डाइट में जरूर शामिल करें.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

एंटीऑक्सीडेंट्स का पावरहाउस अनार… हार्ट अटैक का खतरा भी करता है कम, जानिए

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *