रिपोर्ट- अशोक अग्रवाल. मध्य प्रदेश के शिवपुरी नगर में स्थित स्टार गोल्ड होटल में एक महिला द्वारा 112 नंबर पर कॉल लगाने पर मदद के लिए पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन 112 का पुलिस कर्मचारी शराब के नशे में चूर था. वह ठीक से खड़ा भी नहीं हो पा रहा था. पुलिसवाला गाली-गलौच कर रहा था. उसके साथी कर्मचारी ने बड़ी मुश्किल से उसे गाड़ी में बिठाया और वहां से ले गया. आरक्षक द्वारा होटल में लोगों के साथ भी गाली-गलौच की गई. मौके पर मौजूद एक युवक ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया, जो वायरल हो गया. न्यूज 18 द्वारा यह खबर प्रमुखता से दिखाए जाने के बाद शिवपुरी के पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौर ने आरक्षक समित सेंगर को निलंबित कर दिया है. लोगों का कहना है कि जो 112 वाहन मदद के लिए तैनात किए गए हैं, अगर उसी के पुलिसकर्मी इस तरह की हालत में रहेंगे, तो जनता में क्या संदेश जाएगा और इन्हें कौन मदद के लिए बुलाएगा.
.