कारोबारी धर्मेंद्र हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा: जबलपुर में दिनदहाड़े मारी थी कारोबारी को गोलियां; कुख्यात बदमाश अस्सू के साथी हैं हत्यारे – Jabalpur News

जबलपुर के सिहोरा में गुरुवार दोपहर दिनदहाड़े रेत कारोबारी चिंटू उर्फ धर्मेंद्र ठाकुर की गोली मारकर हत्या करने वाले दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लया। ये बदमाश हत्या करने के बाद दर्शनी गांव के बाहर छिपकर बैठे हुए थे। शाम को शहर छोड़ने की फिरा

.

आरोपियों को गाड़ी में बैठाकर ले जाती पुलिस।

दिनदहाड़े मारी थी तीन गोली सीहोरा-खितौला में रहने वाले रेत कारोबारी चिंटू चौकसे इन दिनों सिहोरा को जिला बनाने वाले कार्यक्रम में खूब सक्रिय थे। रोजाना वह सुबह से लेकर शाम तक साथ में बैठा करते थे। गुरुवार को भी रोज की तरह जब सिहोरा जाने के लिए घर से निकले और करीब 200 मीटर आगे ही आए थे कि अचानक बाइक पर सवार होकर आए सोम तिवारी और शेखर बर्मन ने उसे रोक लिया और पिस्टल तान दी। हत्यारों से बचने के लिए चिंटू ने कुछ देर तक संघर्ष किया पर जैसे ही वह गिरे तो बदमाशों ने एक के बाद एक तीन गोली उसके ऊपर दाग दी, जिसके चलते मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

कटनी की तरफ भागे हत्यारे

दिनदहाड़े चिंटू को मारी थी 3 गोलियां।

दिनदहाड़े चिंटू को मारी थी 3 गोलियां।

जिस जगह हत्याकांड को अंजाम दिया गया था, वहां से हाईवे की दूरी सिर्फ 200 मीटर थी। बाइक में सवार होकर हत्यारे पहले कटनी और फिर दर्शनी की ओर भागे। यहां वे सुनसान जगह में जाकर छिप गए। दोनों ही हत्यारे मोबाइल रखते थे। लोगों ने उसे बंद कर लिया, ऐसे में अपराधियों तक पहुंचना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बन गई थी। एसपी संपत उपाध्याय के निर्देश और एएसपी जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में क्राइम ब्रांच सहित खितौला और सिहोरा थाना की पुलिस लगातार आरोपियों के पीछे लगी रही।

शुक्रवार दोपहर को एएसपी को जानकारी लगी कि एक बाइक जो कि सुनसान जगह में खड़ी हुई है,आसपास कोई नहीं है। यह पता लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची, जहां देखा की दो लड़के छिपे हुए है। दो थाने और क्राइम ब्रांच की टीम ने फौरन घेराबंदी की और दो लड़कों को पकड़ा तो यह वहीं लोग निकले, जिन्होंने कि चिंटू ठाकुर की गोली मारकर हत्या की थी।

कुख्यात बदमाश अस्सू विश्वकर्मा अभी नागपुर में इलाज करवा रहा है। चिंटू और अस्सू की पुरानी दुश्मनी चली आ रही है। माना जा रहा है कि अस्सू के कहने पर ही दोनों ने चिंटू की गोली मारकर हत्या की है। जबलपुर पुलिस की एक टीम जल्द ही नागपुर जाकर अस्सू से भी पूछताछ करेगी।

ये खबर भी पढ़ें…

पकड़ा-पटका और सिर से सटाकर मारीं 3 गोली, VIDEO

जबलपुर के सिहोरा में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बाइक पर जा रहे युवक को दो बदमाशों ने रोका। वह भागा तो उसका पीछा किया। एक बदमाश ने उसे पकड़कर सड़क पर पटक दिया। दूसरे ने युवक से सिर से सटाकर तीन गोलियां चला दीं। वारदात का वीडियो भी सामने आया है। पूरी खबर पढ़ें

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *