homevideos
आसपास पुलिस जवान, हथकड़ी पहनकर देने आया इम्तिहान, सब चौंके… जब सेंटर पहुंचा 12वीं का छात्र
MP Board Exam: बोर्ड परीक्षा के पहले दिन शिक्षा के प्रति सकारात्मक सोच की एक मिसाल सामने आई है. जिला जेल उमरिया का विचाराधीन कैदी सुजान खान पुलिस सुरक्षा में 12वीं की बोर्ड परीक्षा देने परीक्षा केंद्र पहुंचा. 18 वर्षीय सृजान को 15 दिन पहले एक मामले में जेल भेजा गया था. वह कॉमर्स विषय का छात्र है. पुलिस पहरे में अंग्रेजी का पहला पेपर देने पहुंचा. परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे. विपरीत परिस्थितियों के बावजूद पढ़ाई जारी रखने का सुजान का जज्बा सामने आया है, जो यह संदेश देता है कि शिक्षा किसी भी हाल में नहीं रुकनी चाहिए.
.