पुलिस स्मृति दिवस परेड का आयोजन आज: इंदौर में पुलिस अधिकारी शहीद पुलिसकर्मियों को करेंगे नमन – Indore News

इंदौर में सेनानी, 15वीं वाहिनी विशेष सशस्त्र बल द्वारा पुलिस स्मृति दिवस परेड का आयोजन किया गया है। यह आयोजन 21 अक्टूबर, मंगलवार की सुबह शहीद स्मारक, 15वीं वाहिनी परेड ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा।

.

कार्यक्रम में इंदौर पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। परेड के दौरान 15वीं वाहिनी विशेष सशस्त्र बल, इंदौर द्वारा शहीद पुलिसकर्मियों के नामों का वाचन किया जाएगा। इसके बाद वरिष्ठ अधिकारी शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित (रीथ अर्पण) कर श्रद्धांजलि देंगे।

इसके बाद सभी पुलिस अधिकारियों द्वारा सलामी शस्त्र एवं शोक शस्त्र को सम्मानपूर्वक सैल्यूट किया जाएगा। इसके उपरांत बिगुलर द्वारा ‘लास्ट पोस्ट’ और ‘राउज’ बजाया जाएगा। अंत में परंपरागत रूप से परेड ‘पील ऑफ’ होकर कार्यक्रम का समापन होगा।

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *