नागदा में महिला को धमकाकर 5.9 लाख रुपए वसूले: पुलिस ने युवती सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया – Ujjain News

राजेश उर्फ राज और बलराम जाट के अलावा युवती युक्ति बैरागी को गिरफ्तार कर लिया है।

उज्जैन के नागदा में महिला को धमकाकर अवैध वसूली करने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने गिरोह बनाकर महिला को डराया धमकाया और 5 लाख रुपए से अधिक वसूल लिए। पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

.

उज्जैन के नानाखेड़ा वसंत विहार कॉलोनी में रहने वाली सरोज माली ने थाना बिरलाग्राम पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि राजेश उर्फ राज ने अपनी महिला साथी और एक अन्य व्यक्ति के साथ मिलकर फोन लगाया। उसने खुद को क्राइम ब्रांच इंस्पेक्टर बताकर कहा कि तुम्हारे खिलाफ FIR कर जेल में डाल दूंगा।

राजेश ने नागदा से उठवाने की धमकी देकर 5.9 लाख रुपए अवैध रूप से वसूल लिए।

शिकायत के बाद पुलिस ने सायबर सेल की तकनीकी सहायता से आरोपियों के मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल एवं लोकेशन की जांच की। इसके बाद राजेश उर्फ राज, बलराम जाट निवासी ग्राम गुणावद और युक्ति बैरागी निवासी नेहरू नगर, रतलाम को गिरफ्तार किया है।

तीनों के पास से 2.89 लाख नकदी और 3 मोबाइल जब्त किए हैं। पुलिस ने आरोपी पर थाना बिरलाग्राम में आईटी एक्ट सहित कई धाराओं में मामला दर्ज किया है।

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *