Poco M7 Plus 5G आज होगा लॉन्च, 7000mAh बैटरी के साथ सस्ते दाम में होगी एंट्री, कितनी होगी कीमत?

Last Updated:

Poco M7 Plus 5G भारत में आज लॉन्च होने जा रहा है. इसमें 7,000mAh की सिलिकॉन कार्बन बैटरी, रिवर्स चार्जिंग, Snapdragon 6s Gen 3 प्रोसेसर और 144Hz डिस्प्ले जैसे फीचर्स मिल सकते हैं.

Poco M7 Plus 5G आज होगा लॉन्च, 7000mAh बैटरी के साथ सस्ते दाम में होगी एंट्रीPoco M7 Plus 5G भारत में आज लॉन्च होगा.
पोको का नया फोन Poco M7 Plus 5G आज भारत में लॉन्च होने के लिए तैयार है. इस फोन को दोपहर 12 बजे पेश किया जाएगा. Flipkart पर इस फोन का एक डेडिकेटेड लॉन्च पेज भी लाइव किया गया है, जिससे साफ है कि यह ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर एक्सक्लूसिव मिलेगा. यहां से फोन के कुछ फीचर्स भी सामने आ गए हैं.

Poco M7 Plus 5G को खास तौर पर सिलिकॉन कार्बन बैटरी टेक्नोलॉजी के साथ लाया जा रहा है. फोन की सबसे खास बात इसकी 7,000mAh की बैटरी होगी, जो लंबे बैकअप के साथ-साथ रिवर्स चार्जिंग भी सपोर्ट करेगी. इसका मतलब है कि आप इस फोन से दूसरे स्मार्टफोन या छोटे गैजेट्स चार्ज कर पाएंगे.

कैमरे की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलने की उम्मीद है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा. सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है.

Poco M7 Plus 5G की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7,000mAh की बैटरी होगी. कंपनी का दावा है कि यह फोन अपने सेगमेंट का सबसे पतला स्मार्टफोन होगा, जिसमें इतनी बड़ी बैटरी दी गई है. बैटरी बैकअप के मामले में कंपनी ने कुछ आंकड़े भी बताए हैं. ये 12 घंटे GPS नेविगेशन, 24 घंटे वीडियो प्लेबैक, 27 घंटे सोशल मीडिया स्क्रॉलिंग और 144 घंटे ऑफलाइन म्यूजिक प्लेबैक टाइम के साथ आ सकती है.

कितनी हो सकती है कीमत?
इस बैटरी के साथ, Poco M7 Plus 5G लंबे समय तक चार्जिंग की चिंता किए बिना इस्तेमाल किया जा सकेगा. फिलहाल पोको ने कीमत का खुलासा नहीं किया है, लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि फोन को 15,000 रुपये से कम के सेगमेंट में लॉन्च किया जाएगा.

Afreen Afaq

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven … और पढ़ें

hometech

Poco M7 Plus 5G आज होगा लॉन्च, 7000mAh बैटरी के साथ सस्ते दाम में होगी एंट्री

.

Source link

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *