PM मोदी ने बच्चों को दी एग्जाम वॉरियर्स किताब, क्या है इसमें खास? कितने चैप्टर शामिल

Pariksha Pe Charcha 2026 With PM Modi: परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छात्रों को ‘एग्जाम वॉरियर्स’ किताब दी. खास बात यह है यह किताब पीएम मोदी ने खुद लिखी है, जो परीक्षा के डर से जूझ रहे बच्चों के लिए एक मार्गदर्शक की तरह है. करीब 230 पेज की इस पुस्तक में परीक्षा, पढ़ाई और जीवन से जुड़े अनुभवों को आसान भाषा में समझाया गया है. इस खास किताब को पीएम ने खुद जबलपुर के स्टूडेंट आयुष तिवारी को दी है.

‘एग्जाम वॉरियर्स’ किताब में शामिल हैं 34 चैप्टर्स
स्टूडेंट आयुष तिवारी ने बताया पीएम नरेंद्र मोदी ने परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के दौरान स्टूडेंट्स को एग्जाम वॉरियर पुस्तक दी. यह पुस्तक पीएम नरेंद्र मोदी ने स्वयं अपने हाथों से लिखी है. इस बुक में पीएम मोदी ने बच्चों को परीक्षा को लेकर सलाह और टिप्स दी हैं, जिसमें 34 चैप्टर हैं और इन चैप्टर्स को मंत्र कहा गया है. इन 34 मंत्र में 28 मंत्र बच्चों के लिए और 6 मंत्र टीचर्स और पेरेंट्स के लिए हैं.

इसमें उदाहरण के तौर पर बताया जिसमें से एक मंत्र है कि ज्ञान स्थाई है, इसे ही लक्ष्य बनाएं. मतलब जो हमारी नॉलेज है. इसे लगातार बढ़ाते रहना चाहिए. उन्होंने बताया किताब आसान शब्दों में लिखी गई है और हर छात्र आसानी से समझ सकता है. किताब परीक्षा को बोझ नहीं, बल्कि खुद को परखने का मौका बताती है.

पीएम मोदी की किताब में शामिल हैं 230 पेज
आयुष तिवारी ने बताया कि पीएम मोदी की किताब फेल होने के डर के बजाय गलतियों से सीखकर आगे बढ़ने का संदेश देती है. वहीं पीएम की इस किताब में माता-पिता और शिक्षकों के लिए मार्गदर्शन बच्चों पर अनावश्यक दबाव न डालने और उन्हें समझने की सलाह भी दी गई हैं और इस किताब में करीब 230 पेज है.

किताब में इस तरीके से हैं पीएम नरेंद्र मोदी के मंत्र:

मंत्र 1: परीक्षा एक उत्सव है
परीक्षा को डर की तरह नहीं, बल्कि खुशी और उत्साह के साथ दें.

मंत्र 2: परीक्षा अभी की तैयारी है, पूरी जिंदगी नहीं
एक परीक्षा से जीवन तय नहीं होता, आगे बहुत मौके होते हैं.

मंत्र 3: हंसते हुए जाइए, मुस्कराते हुए आइए
परीक्षा हॉल में तनाव नहीं, आत्मविश्वास लेकर जाएं.

मंत्र 4: योद्धा बनें, Worrier नहीं
डरने वाले नहीं, चुनौती से लड़ने वाले बनें.

मंत्र 5: लक्ष्य साफ रखें
जो पढ़ रहे हैं, उसका मकसद समझें और लक्ष्य तय करें.

मंत्र 6: प्रतिस्पर्धा नहीं, आत्म-स्पर्धा
दूसरों से नहीं, खुद से बेहतर बनने की कोशिश करें.

मंत्र 7: समय आपका है
समय की कीमत समझें और उसका सही उपयोग करें.

मंत्र 8: वर्तमान में जिएं
बीते या भविष्य की चिंता छोड़कर आज पर ध्यान दें.

मंत्र 9: टेक्नोलॉजी से पढ़ाई आसान बनाएं
मोबाइल और इंटरनेट का सही इस्तेमाल पढ़ाई में करें.

मंत्र 10: मेहनत का पूरा आनंद लें
पढ़ाई को बोझ नहीं, सीखने की खुशी मानें.

मंत्र 11: अच्छी नींद जरूरी है
अच्छी नींद से दिमाग तेज और मन शांत रहता है.

मंत्र 12: जो खेले, वही खिले
पढ़ाई के साथ खेल और गतिविधियां भी जरूरी हैं.

इस तरह पीएम मोदी ने अपनी किताब में कुल 34 मंत्र दिए हैं.

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *