Last Updated:
Bhopal News: राजधानी भोपाल में मोहन कैबिनेट की अहम बैठक हुई. मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने पर्यटन को बढ़ावा देने एमओयू किए गए हैं. धार में पीएम मित्र पार्क बनेगा. करीब 3 लाख युवाओं को रोजगार मिलेगा.
मोहन कैबिनेट के अहम फैसले.भोपाल. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में एमपी कैबिनेट की मंगलवार को बैठक हुई. बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा की गई. कैबिनेट के फैसलों की जानकारी देते हुए मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बताया कि धार में पीएम मित्र पार्क स्थापित किया जाएगा. इससे प्रदेश के लगभग 3 लाख युवाओं को नौकरी मिल सकेगी. उन्होंने कहा कि पर्यटन अपने आप में बड़ी इंडस्ट्री है और पर्यटन को आगे बढ़ने का हम काम कर रहे . इसके लिए एमओयू साइन किए गए है.
मोहन कैबिनेट के अहम फैसले
- मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने दी मोहन यादव कैबिनेट के बैठक की जानकारी
- प्रधानमंत्री ने मन की बात में मध्य प्रदेश की बहुत प्रशंसा की
- डल झील पर वाटर स्पोर्ट में सबसे ज्यादा मैडल मध्य प्रदेश के खिलाड़ियों को मिला
- शहडोल के फुटबॉल खिलाड़ियों की उन्होंने तारीफ की
- विदेशी खिलाड़ी ने शहडोल के खिलाड़ियों को कोच करने का प्रस्ताव दिया
- फुटबॉल की कोचिंग के लिएशहडोल के खिलाड़ियों को भेजा जाएगा बाहर
- देश में कॉटन इंडस्ट्री की क्रांति आ रही
- दुर्भाग्य से कॉटन इंडस्ट्री पूरी तरीके से ठप हो चुकी थी, अब फिर से इंडस्ट्री में अब बूम आ रहा
- 3 सितंबर को एक रोड शो किया जाएगा, पीएम मित्र पार्क धार में होगा, इसमें केंद्रीय मंत्री शामिल होंगे
- उसमें टेक्सटाइल इंडस्ट्री के देश और विदेश के लोग आएंगे
- ₹1 प्रति वर्ग मीटर और प्रीमियम 120 रुपये, जो पहले आएगा पहले पाएगा, उसे यह स्कीम देंगे
- लगभग 3 लाख नौकरियों का सृजन होगा
- 1 लाख अप्रत्यक्षित नौकरियां मिलेगी
- वैदिक घड़ी का मुख्यमंत्री ने अनावरण किया
- उज्जैन काल गणना का केंद्र है, हमारी काल गणना वैज्ञानिक है
- सूर्य और चंद्र के संचालन से काल गणना होती है और एक्यूरेट होती है
- वर्तमान और वैदिक समय के बीच का अंतर आप एप में महसूस कर सकेंगे
- ग्वालियर कॉन्क्लेव में 3200 करोड़ से अधिक का निवेश मिल चुका है
- 6 निवेशों को लेटर आफ एलॉटमेंट प्रदान किया गया है
- पर्यटन अपने आप में बड़ी इंडस्ट्री है और पर्यटन को आगे बढ़ने का हम काम कर रहे हैं
- ऑफर को स्वीकार कर एमओयू किए गए हैं
- हजारों करोड़ के MoU साइन हुए हैं
- 20 से अधिक प्रस्ताव आ चुके हैं
- नल जल योजना प्रधानमंत्री का बड़ा सपना
- नल जल योजना में मध्य प्रदेश में अच्छा काम किया
- जल जीवन मिशन के क्रियान्वन में वापस एक बार पुनरीक्षण करने के बाद लगा की योजना अभी अधूरी है और पैसों की आवश्यकता है
- अब जो भी लागत लगेगी अब मध्य प्रदेश सरकार अपने बजट से करेगी
- ₹20765 करोड़ की लागत से 27990 एकल गांव योजना 60 हजार 786 करोड़ की लागत से 148 समूह जल प्रधान योजना की स्वीकृति प्रदान की है
- 15947 गांव की योजनाएं पूर्ण हो चुकी है
- 12 हजार 43 ग्राम योजना के काम अभी प्रस्तावित है
- 8358 योजना के फिर से पुनरीक्षण की काम की गई
- हर घर में नल पहुंचे यह हम प्रधानमंत्री के सपने को पूरा करने में जुटे हैं और मुख्यमंत्री इसका निरीक्षण करते हैं सरकार को एक बड़े बजट की आवश्यकता है इसलिए इस बार कैबिनेट में लाया गया
- 9000 करोड़ से अधिक राशि स्वीकृत की गई है
- संपूर्ण राशि राज्य सरकार अब वहन करेगी
- 80 हजार करोड़ की यह कुल मिलाकर पूरी योजना है
- उज्जैन शहर में ROB का निर्माण करना है हरी फाटक पर
- सिंहस्थ को देखते हुए तैयारी अब की जा रही है संख्या का कोई अनुमान नहीं कितने लोग पहुंचेंगे
- 4 लेन ब्रिज बनेगा जिसकी लागत 371 करोड रुपए है
- फाइनेंस की मंजूरी कैबिनेट में आज दे दी गई है
- 17 महीने में इंदौर से उज्जैन को लेकर हाईटेक मार्ग को पूरा करने के लिए राशि 2935.15 करोड रुपए की आवंटित की गई है हाइब्रिड NOT मॉडल से बनाया जाएगा रोड जिम अंडर पास बड़े पुल छोटे पुल शामिल होंगे
- 72 km की 972.16 करोड नर्मदा पुरम से टिमरनी मार्ग 2 लाइन बनाई जाएगी यह भी हाइब्रिड NOT मॉडल पर बनाया जाएगा
Preeti George
Preeti George is lead content writer at hindi.news18.com having experience of more than 5 years in digital media. After completing her masters from Kushabhau Thakre Journalism university, she worked in various …और पढ़ें
Preeti George is lead content writer at hindi.news18.com having experience of more than 5 years in digital media. After completing her masters from Kushabhau Thakre Journalism university, she worked in various … और पढ़ें
न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
.