Last Updated:
Gym Equipment with Hidden Bacteria: जिम में उपयोग किए जाने वाले उपकरणों पर टॉयलेट सीट से भी ज्यादा बैक्टीरिया होते हैं. ट्रेडमिल, डम्बल्स, योगा मैट्स और क्रॉस ट्रेनर्स जैसे इक्विपमेंट पर बैक्टीरिया का खतरा ज्या…और पढ़ें
जिम के कई उपकरणों पर हानिकारक बैक्टीरिया हो सकते हैं.क्रॉस ट्रेनर्स का हैंडल भी बैक्टीरिया का एक प्रमुख सोर्स है. जब आप क्रॉस ट्रेनर पर व्यायाम करते हैं, तो आपके हाथ ज्यादा पसीने से गीले हो जाते हैं, जिससे आपको दूसरों के पसीने से संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है. इसलिए क्रॉस ट्रेनर का उपयोग करते वक्त सावधानी बरतना जरूरी है. इसके अलावा जब भी आप एब बेंच पर व्यायाम करते हैं, तो आप पहले से ही वॉर्म अप और कार्डियो से पसीने से सने होते हैं. यह पसीना बेंच पर चिपक जाता है और अगला व्यक्ति जब बेंच पर बैठता है, तो उसे बैक्टीरिया का सामना करना पड़ता है. यह बैक्टीरिया पसीने के साथ मिलकर तेजी से फैल सकता है. इसलिए एब बेंच का उपयोग करते समय सावधानी बरतें.
जिम में पुल-अप बार भी क्रॉस ट्रेनर की तरह बैक्टीरिया से भरे हुए होते हैं. बैक्टीरिया को बढ़ने के लिए गर्मी और नमी की जरूरत होती है और पुल-अप बार पर पसीना और नमी दोनों होते हैं. जब आप इन बार का उपयोग करते हैं, तो आपको दूसरे लोगों के पसीने से संक्रमण का खतरा हो सकता है. ऐसे में जिम में बैक्टीरिया से बचने के लिए उपकरणों का उपयोग करने के बाद अपने हाथ और उपकरणों को सैनिटाइज करें. जिम जाने के बाद पसीने से सने कपड़े बदलने के लिए अतिरिक्त कपड़े साथ रखें. हमेशा अपना खुद का टॉवल साथ रखें और दूसरों के टॉवल का इस्तेमाल न करें. अगर संभव हो, जिम में ग्लव्स पहनें, ताकि आपके हाथ गंदे उपकरणों से बच सकें.
अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं. उन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में करीब 8 साल का अनुभव है. वे हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े टॉपिक पर स्टोरीज लिखते हैं. …और पढ़ें
अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं. उन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में करीब 8 साल का अनुभव है. वे हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े टॉपिक पर स्टोरीज लिखते हैं. … और पढ़ें