देश में बजा डंका, अब विदेश में छाने की तैयारी! नेशनल डांस स्पोर्ट्स में सहरसा के बच्चों का जलवा, जीते 11 मेडल

Last Updated:

सहरसा के नन्हे हुनरबाजों ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा लिया है. ऑल यूनिवर्सिटी नेशनल डांस स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में सहरसा की टीम ने 7 गोल्ड, 3 सिल्वर और 1 ब्रॉन्ज मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है. देश भर के दिग्गजों को धूल चटाने के बाद अब इन विजेता खिलाड़ियों की नजरें अंतरराष्ट्रीय पदक पर टिकी हैं. जिले में जश्न का माहौल है और हर तरफ इन ‘गोल्डन बॉयज और गर्ल्स’ की चर्चा हो रही है.

ख़बरें फटाफट

सहरसा: पंजाब के जालंधर में आयोजित ऑल यूनिवर्सिटी नेशनल डांस स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में सहरसा के स्ट्रगलर डांस एकेडमी के प्रतिभागियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए न सिर्फ जिले बल्कि पूरे बिहार का नाम रोशन किया है. इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में एकेडमी के कुल 10 बच्चों और एक महिला प्रतिभागी ने भाग लिया. जिन्होंने अपने दमदार प्रदर्शन से कुल 7 गोल्ड, 3 सिल्वर और 1 ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किए.

देशभर से प्रतिभागी लिए थे हिस्सा
इस प्रतियोगिता में देशभर के विभिन्न राज्यों से आए प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था. जहां कड़ी मेहनत के बीच सहरसा के बच्चों ने अपनी प्रतिभा, मेहनत और अनुशासन का बेहतरीन उदाहरण पेश किया. गोल्ड मेडल जीतने वालों में तेजस्वी कुमार, आर्या सिंह, लकी कुमारी, गरिमा अग्रवाल, सिद्धि गौतम, अंश राज और माया तिवारी शामिल हैं. इन सभी प्रतिभागियों ने अपनी-अपनी श्रेणियों में उत्कृष्ट नृत्य प्रदर्शन कर लोगों का दिल जीत लिया. वहीं सिल्वर मेडल प्राप्त करने वालों में शालिनी प्रिया, श्रेयशी पांजियार और आद्विक शामिल हैं. जिन्होंने बेहद कड़े मुकाबले में दूसरा स्थान हासिल किया. जबकि ब्रॉन्ज मेडल अवंतिका कुमारी के नाम रहा. जिन्होंने भी शानदार प्रस्तुति देकर सहरसा का मान बढ़ाया.

बच्चों का गर्मजोशी से स्वागत
इस बड़ी सफलता के बाद सहरसा लौटने पर सभी विजेताओं का गर्मजोशी से स्वागत किया गया बच्चों की इस उपलब्धि से न सिर्फ उनके परिवारों में खुशी का माहौल है, बल्कि पूरे जिले में गर्व और उत्साह देखा जा रहा है स्थानीय लोगों, जनप्रतिनिधियों और खेल प्रेमियों ने बच्चों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

मेहनत, अभ्यास और सहयोग का परिणाम
इस अवसर पर स्ट्रगलर डांस एकेडमी के निदेशक रौशन डी-क्यूज़ ने बच्चों की सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह उपलब्धि बच्चों की कड़ी मेहनत, निरंतर अभ्यास और उनके अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है. उन्होंने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद बच्चों ने जो मुकाम हासिल किया है. वह काबिल-ए-तारीफ है. रौशन डी-क्यूज़ ने आगे बताया कि इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर इन सभी बच्चों का चयन अब अंतरराष्ट्रीय डांस स्पोर्ट्स प्रतियोगिता के लिए किया गया है. जल्द ही ये प्रतिभागी देश का प्रतिनिधित्व अंतरराष्ट्रीय मंच पर करेंगे, जो सहरसा और बिहार दोनों के लिए बेहद गर्व की बात है. उन्होंने कहा कि स्ट्रगलर डांस एकेडमी का उद्देश्य ग्रामीण और छोटे शहरों के बच्चों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाना है यह सफलता उसी लक्ष्य की ओर एक मजबूत कदम है.

About the Author

Amit ranjan

मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें

homebusiness

बजा डंका! नेशनल डांस स्पोर्ट्स में सहरसा के बच्चों का जलवा, जीते 11 मेडल

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *