बालकनी में लगा दें ये मुर्गा फूल, जनवरी-फरवरी में दूर से अलग दिखेगा घर, सस्ते में हो जाएगा डेकोरेशन

Last Updated:

Home Gardening Tips: सेलोसिया जिसे मुर्गा फूल कहते हैं, अफ्रीका का अनोखा और रंगीन फूल है जो अब भारत के घरों, गार्डन और होटल्स की शोभा बढ़ा रहा है. इसकी कीमत 20-30 रुपये है. जानें और खासियत..

Gardening Tips: अगर आप जनवरी-फरवरी में घर और बगीचे की रौनक बढ़ाने चाहते हैं, तो अफ्रीकी फूल को घर ले आइए. ये फूल दूर से ही लोगों का ध्यान खींच लेता है. यह फूल अफ्रीका का है, लेकिन अब भारत में तमाम घर-आंगन और गार्डन की शोभा बढ़ा रहा है. हम बात कर रहे हैं सेलोसिया, जिसे स्थानीय भाषा में ‘मुर्गा’ फूल कहा जाता है. प्रकृति प्रेमी इसे अपने घरों और बगीचों में लगाना खूब पसंद कर रहे हैं. इस फूल की सबसे बड़ी खासियत इसका अनोखा आकार और चमकदार रंग है, जो देखने वालों को पहली नजर में भा जाता है.

लोकल 18 से बातचीत में प्रकृति प्रेमी बीडी सनखेरे ने बताया, मुर्गा फूल सर्दियों के मौसम में खूब खिलता है. लंबे समय तक सुंदर बना रहता है. यह बाहर की प्रजाति है, लेकिन अब हमारे देश में भी खूब लगाई जा रही है. इसकी कीमत भी ज्यादा नहीं है. 20 से 30 रुपये में पौधा मिल जाता है. आगे बताया, सेलोसिया की 4 से 5 रंगों की प्रजातियां पाई जाती हैं. यह फूल हल्की और जल निकासी वाली मिट्टी में जल्दी पनपता है. अगर इसे पर्याप्त धूप और समय-समय पर जैविक खाद मिलती रहे, तो यह बड़े और चमकदार फूल देता है.

क्याें पड़ा मुर्गा फूल नाम 
मुर्गा फूल का नाम इसके आकार की वजह से पड़ा है. इसके फूल का ऊपरी हिस्सा मखमली होता है और नीचे का भाग बिल्कुल मुर्गे की कलगी जैसा दिखाई देता है. इसी कारण लोग इसे मुर्गा फूल कहते हैं. इस पौधे की ऊंचाई करीब तीन से चार फीट तक हो जाती है. इसमें कई शाखाएं निकलती हैं और जब पूरा पौधा फूलों से भर जाता है, तो यह दूर से ही दमकता नजर आता है. गुलाबी रंग का यह मखमली फूल आकार में भी काफी बड़ा होता है. एक और खास बात यह है कि जब पौधा छोटा होता है, तो इसके पत्ते हल्के लाल रंग के होते हैं.

जानें और खासियत
जैसे-जैसे पौधा बढ़ता है, पत्ते हरे होने लगते हैं और पूरी तरह तैयार होने पर गुलाबी फूल और हरे पत्तों का खूबसूरत कॉम्बिनेशन बन जाता है. आजकल इस फूल को बड़े-बड़े होटल, पार्क और गार्डन में भी लगाया जा रहा है. अगर आप भी नए साल में अपने घर के दरवाजे या बगीचे को खास बनाना चाहते हैं, तो मुर्गा फूल एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है.

About the Author

Rishi mishra

एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें

homelifestyle

बालकनी में लगा दें ये मुर्गा फूल, जनवरी-फरवरी में दूर से अलग दिखेगा घर

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *