Last Updated:
कैक्टस पौधा भी सुरक्षा कवच की तरह काम करता है. वास्तु मान्यताओं के अनुसार घर के दरवाजे पर कैक्टस लगाने से बुरी नजर और नकारात्मक शक्तियां घर में प्रवेश नहीं कर पाती. इसके कांटे नकारात्मक ऊर्जा को रोकने का प्रतीक माने जाते हैं. हालांकि, इसे सही स्थान पर लगाना जरूरी है, ताकि इसका सकारात्मक प्रभाव बना रहे. इसके अलावा…..
मुजफ्फरपुर: भारतीय संस्कृति में घर को सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रखने के लिए पौधों का विशेष महत्व माना गया है. वास्तु शास्त्र और धार्मिक मान्यताओं के अनुसार कुछ ऐसे पौधे हैं, जिन्हें घर के मुख्य द्वार पर लगाया जाए तो न केवल नकारात्मक ऊर्जा दूर रहती है, बल्कि सुख-समृद्धि और शांति का वास भी होता है. मुजफ्फरपुर के प्रसिद्ध नर्सरी संचालक लखींद्र साह बताते हैं कि इन पौधों की मांग हाल के दिनों में काफी बढ़ी है, क्योंकि लोग अब अपने घरों को प्राकृतिक तरीके से सकारात्मक बनाना चाहते हैं. लखींद्र साह के अनुसार ऑस्ट्रेलियन क्राटन एक ऐसा पौधा है, जिसे घर के दरवाजे पर लगाने से घर की नेगेटिविटी दूर होती है. इसके रंग-बिरंगे पत्ते न सिर्फ देखने में आकर्षक होते हैं, बल्कि वास्तु के अनुसार यह नकारात्मक ऊर्जा को अवशोषित कर सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं. यही कारण है कि यह पौधा अधिकतर घरों और प्रतिष्ठानों के मुख्य द्वार पर लगाया जाता है.
इस पौधे के साथ ही मोरपंखी पौधा भी बेहद शुभ माना जाता है. मान्यता है कि मोरपंखी घर में लक्ष्मी और शांति बनाए रखता है. हिंदू धर्म में मोर पंख का विशेष स्थान है. कहा जाता है कि हर घर में मोर पंख रखने से सरस्वती और लक्ष्मी का वास होता है. मोरपंखी पौधा इसी विश्वास से जुड़ा हुआ है और मान्यता है कि इसे घर के प्रवेश द्वार या आंगन में लगाने से घर का वातावरण शांत और सकारात्मक बना रहता है.
कैक्टस पौधा भी सुरक्षा कवच की तरह काम करता है. वास्तु मान्यताओं के अनुसार घर के दरवाजे पर कैक्टस लगाने से बुरी नजर और नकारात्मक शक्तियां घर में प्रवेश नहीं कर पाती. इसके कांटे नकारात्मक ऊर्जा को रोकने का प्रतीक माने जाते हैं. हालांकि, इसे सही स्थान पर लगाना जरूरी है, ताकि इसका सकारात्मक प्रभाव बना रहे. इसके अलावा एरेलिया पौधा भी घर के लिए बेहद लाभकारी माना जाता है. यह पौधा दूषित हवा को बाहर निकालकर शुद्ध हवा प्रदान करता है. एरेलिया न केवल वातावरण को स्वच्छ बनाता है, बल्कि मानसिक तनाव को भी कम करने में सहायक माना जाता है. इसे घर के मुख्य द्वार के पास या बरामदे में लगाया जा सकता है.
नर्सरी संचालक लखींद्र साह बताते हैं कि आजकल लोग केवल सजावट के लिए ही नहीं, बल्कि वास्तु और स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर पौधे लगा रहे हैं. इन पौधों से घर की सुंदरता बढ़ने के साथ-साथ सकारात्मक ऊर्जा, शांति और समृद्धि भी बनी रहती है.
About the Author
जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…और पढ़ें
.