Plant Care: बारिश में स्नेक प्लांट की पत्तियां पड़ रही हैं पीली? अपनाएं ये 5 टिप्स, पौधा रहेगा हरा-भरा और हेल्दी!

Last Updated:

Snake Plant Care Tips: स्नेक प्लांट एक ऐसा इनडोर पौधा है जो अपनी खूबसूरत पत्तियों और घर की हवा को शुद्ध करने की क्षमता के लिए जाना जाता है. लेकिन बरसात का मौसम कई बार इसकी देखभाल को मुश्किल बना देता है. ऐसे में ज़रूरी है कि आप बारिश के दिनों में Snake Plant की सही तरीके से देखभाल करें. इस खबर में हम आपको आसान और असरदार टिप्स बताएंगे, जिनसे आपका पौधा पूरे मानसून में हरा-भरा और ताज़ा बना रहेगा.

स्नेक प्लांट एक बेहद लोकप्रिय इनडोर पौधा है. इसकी लंबी, हरी और धारियों वाली पत्तियां सांप की तरह दिखती हैं, इसी वजह से इसे Snake Plant कहा जाता है. यह न सिर्फ खूबसूरत दिखता है बल्कि घर की हवा को शुद्ध करने की क्षमता भी रखता है. इसे कम पानी और कम धूप में भी आसानी से उगाया जा सकता है. अब जानते हैं कि बारिश के मौसम में इसकी देखभाल कैसे करनी चाहिए.

बरसात के समय मिट्टी लंबे समय तक गीली रहती है. अगर ऐसे में बार-बार पानी डाल दिया जाए तो पौधे की जड़ें सड़ सकती हैं. Snake Plant को पानी तभी दें जब गमले की मिट्टी पूरी तरह सूख जाए. ध्यान रखें कि हल्का पानी ही डालें और गमले में पानी इकट्ठा न हो. यह पौधा सूखे को सहन कर लेता है लेकिन ज्यादा पानी इसे जल्दी खराब कर देता है.

बरसात में पानी का निकास यानी ड्रेनेज सबसे जरूरी है. अगर गमले के नीचे छेद नहीं है तो पानी जमा होकर जड़ों को नुकसान पहुंचाएगा. इसलिए हमेशा Snake Plant को ऐसे गमले में लगाएं जिसमें नीचे छेद हो और मिट्टी हल्की व रेतीली हो. इससे पानी आसानी से निकल जाएगा और पौधा हेल्दी रहेगा.

बरसात के मौसम में हवा में पहले से ही नमी होती है. अगर पौधा बिना वेंटिलेशन वाली जगह पर रखा हो तो पत्तियां पीली पड़ सकती हैं या उन पर फफूंद लग सकती है. इसलिए Snake Plant को हमेशा खुली और हवादार जगह पर रखें. पत्तियों पर जमा नमी को कपड़े से पोंछते रहें ताकि पौधा ताजा दिखे.

अगर पौधे पर लगातार बारिश की बूंदें गिरेंगी तो पत्तियों पर काले दाग पड़ सकते हैं और सड़न की समस्या हो सकती है. कोशिश करें कि Snake Plant को ऐसी जगह रखें जहां उसे रोशनी और हवा मिले लेकिन सीधे बारिश का पानी न गिरे. इससे पौधा लंबे समय तक स्वस्थ रहेगा.

Snake Plant ज्यादा धूप पसंद नहीं करता, लेकिन बारिश के मौसम में जब आसमान साफ हो और हल्की धूप निकले तो पौधे को कुछ देर धूप दिखाना जरूरी है. इससे मिट्टी की नमी संतुलित रहती है और पौधे की पत्तियां चमकदार रहती हैं. ध्यान रखें कि इसे तेज धूप में न रखें, वरना पत्तियां झुलस सकती हैं.

बारिश के मौसम में धूल और पानी की बूंदें मिलकर पत्तियों पर दाग छोड़ देती हैं. अगर पत्तियां गंदी रहेंगी तो पौधा सही से सांस नहीं ले पाएगा और उसकी ग्रोथ रुक सकती है. हफ्ते में कम से कम दो बार गीले कपड़े से पत्तियों को हल्के हाथ से साफ करें. इससे पौधा चमकदार और हेल्दी दिखेगा.

बरसात में पौधे को खाद देने से बचना चाहिए. इस मौसम में मिट्टी पहले से ही बहुत गीली रहती है. अगर खाद डाल दी जाए तो जड़ों पर अतिरिक्त दबाव पड़ेगा और पौधा बीमार हो सकता है. बेहतर होगा कि खाद डालने का काम बारिश के मौसम के बाद करें. वहीं, लगातार बारिश और ज्यादा नमी वाले दिनों में Snake Plant को घर के अंदर रखना सही रहता है. ध्यान दें कि पौधा ऐसी जगह रखा जाए जहां ताजी हवा और हल्की रोशनी आती हो.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

स्नेक प्लांट की पत्तियां पड़ रही हैं पीली? अपनाएं ये टिप्स, पौधा रहेगा हरा-भरा

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *