Last Updated:
एलोवेरा को त्वचा के लिए बेहद उपयोगी माना जाता है. आयुर्वेदिक पौधों के एक्सपर्ट प्रोफेसर विजय मलिक के अनुसार, अगर इसका जेल नियमित रूप से त्वचा पर लगाया जाए तो यह न केवल त्वचा की नमी बरकरार रखता है, बल्कि विभिन्न प्रकार के फंगस से भी त्वचा को सुरक्षित रखता है.
प्रकृति की ओर से विभिन्न प्रकार के पेड़ पौधे उपलब्ध कराए गए हैं. जो कि हमें ऑक्सीजन, व छाया प्रदान करते हैं. वहीं, इनमें विभिन्न प्रकार के औषधीय गुण भी छिपे होते हैं. जो विभिन्न प्रकार की बीमारियों को दूर करने में काफी सहायक माने जाते हैं. कुछ इसी प्रकार का उल्लेख एलोवेरा पौधे का भी मिलता है.

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय परिसर में संचालित बॉटनी विभाग के पूर्व अध्यक्ष एवं प्रोफेसर विजय मलिक ने बताया की आयुर्वेदिक पद्धति की अगर बात की जाए तो एलोवेरा काफी महत्वपूर्ण माना जाता है. क्योंकि इसके अंदर विभिन्न प्रकार के औषधीय गुण समाए रहते हैं.

जो त्वचा को बेहतर गिलोय के साथ ही विभिन्न प्रकार के फंगस से बचाने में भी महत्वपूर्ण माना जाता है. जो सुंदर दिखने की चाहत महिला और पुरुषों में रहती है. उसमें भी एलोवेरा एक महत्वपूर्ण योगदान निभाता है. ऐसे में अगर सभी लोग एलोवेरा का उपयोग करने लगे तो निश्चित तौर पर त्वचा के लिए काफी बेहतर रहेगा.
Add News18 as
Preferred Source on Google

उन्होंने बताया कि बाजार में भी विभिन्न प्रकार के जो सौंदर्य प्रोडक्ट देखने को मिलते हैं. जिनका बड़ी संख्या में लोग खरीदारी करते हैं. उसमें भी एलोवेरा का उपयोग किया जाता है. ऐसे में अगर आप के घर आंगन में ही एलोवेरा का पौधा लगा हुआ है. तो उसका अगर आप उपयोग करेंगे. तो वह आपके लिए काफी बेहतर रहेगा.

प्रोफेसर विजय मलिक बताते हैं कि एलोवेरा के जब औषधि गुण की बात की जाए तो इसमें एंटीम्प्लीमेंट्री, एंटीबैक्टीरियल, एंटी फंगल, एंटी वायरस, एंटीऑक्सीडेंट सहित विभिन्न प्रकार के औषधीय गुण पाए जाते हैं. जो की दर्द सूजन को कम करने के साथ ही विभिन्न प्रकार के संक्रमण से भी लोगों को बचाता है. इसीलिए आप एलोवेरा का उपयोग घर पर भी कर सकते हैं.

प्रोफेसर मलिक कहते हैं कि एलोवेरा का उपयोग करते समय सावधानी बरतनी भी काफी आवश्यक होती है. क्योंकि इसका ऊपरी परत खतरनाक भाग होता है. इसीलिए एलोवेरा का उपयोग करने के लिए एक नुकीली चीज से सबसे पहले आप एलोवेरा के पौधे से एलोवेरा के भाग को काट ले. उसके पश्चात उसकी ऊपरी हरि लेयर जिसमें विभिन्न प्रकार के कांटे भी समाएं रहते हैं. उसको अच्छे तरीके से निकाल दें. उसके बाद जो दूसरा भाग आता है. आप उसे भी अच्छे तरीके से नुकीली चीज से हटा दे. उसके पश्चात जो तीसरे भाग में जेल देखने को मिलता है. उसका उपयोग करें.

उन्होंने बताया कि अक्सर जेल को लेकर लोगों में कंफ्यूजन दिखाई देता है. अंदर जो हरे रंग का जेल निकलता है. उसे लोग उपयोग करने लगते हैं. जबकि इसके अंदर जो वाइट कलर का आखिरी परत में जो जेल निकलता है. उसका ही त्वचा के लिए उपयोग किया जाता है. ऐसे में एलोवेरा का उपयोग करने से पहले उसकी सावधानी के बारे में विशेष तौर पर अध्ययन करना चाहिए.

बताते चलें आयुर्वेद के अनुसार एलोवेरा पेट के लिए भी काफी लाभदायक माना जाता है. इसी के साथ ही त्वचा में गिलोय बरकरार रखने के साथ ही विभिन्न प्रकार के फंगस से बचाने में महत्वपूर्ण माना जाता है. दर्द सूजन के लिए भी यह उपयोगी होता है. ऐसे में आप अगर इसका उपयोग करना चाहते हैं. तो किसी एक्सपर्ट के अनुसार कर सकते हैं. क्योंकि कई बार कई ऐसी चीज होती है जो कि हर किसी को सूट नहीं करती है.