दीप प्रज्जवलित कर प्रदर्शनी का उद्घाटन किया गया।
मध्य प्रदेश के त्रिवेणी कला एवं पुरातत्व संग्रहालय में शक्ति की महत्ता को समर्पित एक विशेष छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। संचालनालय पुरातत्व अभिलेखागार एवं संग्रहालय की इस प्रदर्शनी में देवी शक्तियों की प्राचीन प्रतिमाएं प्रदर्शित की गई है
.
शनिवार को पुरातत्व विभाग के सेवानिवृत्त उपसंचालक डॉ. प्रकाशेंद्र माथुर ने प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। प्रदर्शनी में महिषासुर मर्दिनी, विनायकी, कौमारी और ब्राह्मणी जैसी देवी शक्तियों की प्रतिमाएं शामिल हैं। संग्रहालय के क्यूरेटर योगेश पाल ने बताया कि प्रदर्शनी में प्राचीन देवी, आयुधों के साथ-साथ भारतीय सेना के आधुनिक उपकरणों जैसे टैंक, मिसाइल और युद्धपोत भी प्रदर्शित किए गए हैं। ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना की लेफ्टिनेंट कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह के योगदान को भी प्रदर्शित किया गया है।
यह प्रदर्शनी 20 से 30 सितंबर तक चलेगी। कार्यक्रम में संग्रहालय के देवी सिंह राठौड़, डॉ. राहुल सांखला और अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। महिला दर्शकों के लिए प्रदर्शनी में प्रवेश निःशुल्क रखा गया है।
प्रदर्शनी का अवलोकन करते पुरातत्व विभाग के सेवानिवृत्त उपसंचालक डॉ. प्रकाशेंद्र माथुर।