घर से शुरू किया अचार-पापड़ का काम, नए आइडिया और मेहनत ने लगा दिए पंख! अब खड़ा कर दिया बिजनेस, 30 लाख टर्नओवर

Last Updated:

Success Story: गोंडा के अरविंद मिश्रा ने कामयाबी की अनोखी मिसाल पेश की है. उन्होंने अचार और पापड़ का बिजनेस शुरू किया और आज वह 500 से ज्यादा फ्लेवर के अचार तैयार करते हैं. उनके अचार की मांग जयपुर, असम, दिल्ली,…और पढ़ें

दिल्ली. अचार और पापड़ आमतौर पर हर घर में खाने के साथ रखे जाते हैं. लेकिन गोंडा जिले के अरविंद मिश्रा ने इन्हीं अचार और पापड़ को अपना बिजनेस बना लिया. उनकी मेहनत और नए आइडिया ने उन्हें बड़ी सफलता दी. आज अरविंद सिर्फ अपने इलाके में ही नहीं बल्कि दूर-दूर तक मशहूर हो गए हैं, इनके अचार और पापड़ की डिमांड जयपुर, असम, दिल्ली, बेंगलुरु तक है. लोग इनके हाथ से बने आइटम्स के स्वाद के दीवाने हैं.

अरविंद ने शुरुआत बहुत छोटे स्तर से की. पहले उन्होंने घर पर बने अचार और पापड़ को बेचना शुरू किया. लोगों को स्वाद पसंद आया तो उन्होंने सोचा कि क्यों न इसे बड़े बिजनेस में बदल दिया जाए. धीरे-धीरे उन्होंने नए-नए स्वाद बनाए. आज उनके पास 500 तरह के अचार हैं आम, नींबू, मिर्च, लहसुन से लेकर अलग-अलग फ्लेवर तक अचार मौजूद है. इसके अलावा अरविंद के पास रागी, चुकंदर, पालक जैसे फ्लेवर के पापड़ मौजूद हैं, जिनकी डिमांड लोगों के बीच काफी ज्यादा रहती है.

महिलाओं की अहम भूमिका
अरविंद बताते हैं कि इस काम में गांव की कई महिलाएं भी जुड़ी हैं. वे अचार और पापड़ तैयार करती हैं, जिससे न सिर्फ बिजनेस को मजबूती मिलती है बल्कि महिलाओं को भी रोजगार का सहारा मिलता है. अरविंद बताते हैं कि हमारे यहां लगभग 7 से 8 महिलाएं इस काम में है जो कि अचार और पापड़ दिन रात मेहनत करके बनाती हैं. खास बात यह है कि हमारा कोई भी सामान मशीन द्वारा नहीं तैयार किया था. यह सभी घर में शुद्ध मसाले के साथ बनता है.

Mohd Majid

with more than 4 years of experience in journalism. It has been 1 year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am covering hyperlocal news f…और पढ़ें

with more than 4 years of experience in journalism. It has been 1 year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am covering hyperlocal news f… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homebusiness

घर से शुरू किया अचार-पापड़ का काम, नए आइडिया और मेहनत ने लगा दिए पंख!

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *