PHOTOS: अब तो गणपति हो जाएंगे विसर्जित… जाते-जाते देख लें भोपाल की कौन सी झांकी थी सबसे खूबसूरत!

Last Updated:

Bhopal News: देशभर में गणेश उत्सव की धूम भगवान गणपति की विदाई के साथ समाप्ति की ओर है. इसी बीच राजधानी भोपाल के लिए ये गणेश उत्सव बड़ा खास रहा. इस बार शहर में लोगों को केदारनाथ से लेकर 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन गणेश झांकियों में हुए…

राजधानी भोपाल के लिए इस साल का गणेश उत्सव बड़ा खास रहा. पूरा शहर भगवान गणेश के साथ मगन दिखा. इस दौरान गणेश उत्सव की कई झांकियां लोगों के बीच खूब फेमस रहीं. इनमें करोंद के राजा की झांकी भोपालियों के बीच खूब आकर्षण का प्रमुख केंद्र रही और यहां जमकर भीड़ उमड़ी.

ganpati bappa

राजधानी भोपाल में गणेश उत्सव की सबसे दिलचस्प झांकियों में केदारनाथ धाम की थीम पर विराजे भगवान गणेश को लोगों ने खूब प्यार दिया. केदारनाथ धाम की थीम वाली ये झांकी लालघाटी में विराजमान थी.

Ganesh Utsav

राजधानी भोपाल की सबसे फेमस गणेश झांकियों में इंद्रपुरी की भगवान जागन्नाथ थीम पर गणपति बप्पा विराजे थे. जहां झांकी भी रथ थीम पर बनाई गई थी, जिसको देखने पहले दिन से ही जमकर लोग उमड़ने लगे थे.

Utsav

राजधानी की सबसे सुंदर गणेश उत्सव की झांकियों में 5 नंबर पर 12 ज्योतिर्लिंग थीम पर बनी झांकी खूब फेमस हुई है. यहां देशभर में मौजूद सभी 12 ज्योतिर्लिंगों को झांकी में जगह दी गई थी, जिसको बनाने में लाखों रुपए खर्च किए गए थे.

Ganesh utsav

भोपाल की सबसे फेमस झांकियों में हवा में झूलते बरखेड़ी में विराजे बरखेड़ी के राजा की झांकी भी अपने अनोखे तरीके के चलते खूब वायरल रही. यहां हवा में झूलते भगवान गणेश की प्रतिमा को देखने बड़ी संख्या में भोपाली पहुंचे दिखे.

utsav

भोपाल के सबसे फेमस गणेश पंडालों में सोमवारा में विराजे भोपाल के दुल्हे राजा भगवान गणेश की भव्य प्रतिमा की भी खूब दीवानगी दिखी, जहां जमकर लोगों की भीड़ उमड़ी.

utsav

गणेश उत्सव की धूम के बीच सबसे अलग गणेश प्रतिमा में राजधानी भोपाल के आजाद मार्केट में विराजे गणपति बप्पा की दो रंगों वाली प्रतिमा की अलग ही भव्यता दिखी, जहां लोग इस मनमोहक प्रतिमा के दर्शन करने दूर-दूर से पहुंचते दिखे.

Ganesh utsav

राजधानी भोपाल में इस साल के गणेश उत्सव की अलग ही रौनक थी, जहां पूरा शहर ही एक बड़ी झांकी में तब्दील दिखा. इसी बीच भोपाल में 5 नंबर के राजा को समुद्र में नाव पर बैठा दिखाया था, जो लोगों को खूब पसंद आया.

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homemadhya-pradesh

PHOTOS: अब तो गणपति हो जाएंगे विसर्जित… जाते-जाते देख लें भोपाल की झांकियां

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *