Last Updated:
Remove Fish Bone Stuck in Throat: मछली जितना सेहत के लिए फायदेमंद होती है. उतना ही मछली का कांटा दिक्कत देता है. इसीलिए मछली खाते समय कांटे पर खास ध्यान रखना चाहिए.

अक्सर मछली खाने के दौरान कांटा मुंह में जाकर गले में फंस जाता है. तब बच्चे हो या फिर बड़े, सभी परेशान हो जाते हैं. ऐसी स्थिति में घबराने की जरूरत नहीं है. यह छोटी सी ट्रिक आपके लिए काफी कारगर साबित होगी.

ग्लोइंग त्वचा से लेकर सेहत के लिए काफी लोग मछली खाना पसंद करते हैं, लेकिन मछली जितना सेहत के लिए फायदेमंद होती है. उतना ही मछली का कांटा दिक्कत देता है. इसीलिए मछली खाते समय कांटे पर खास ध्यान रखना चाहिए.

इतना ही नहीं छोटी और बड़ी कांटे वाली मछली पर ज्यादा फोकस होना चाहिए क्योंकि अक्सर बारीक कांटे ही मुंह में जाकर गले में फंस जाते हैं. जिससे काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. यही कारण है लोग मछली खाने से भी परहेज करते हैं.

यदि आपके गले में जाकर कांटा फंस जाए. तब चावल का गोला कारगर साबित होगा. जहां कांटा फंसने के तुरंत बाद ही पके हुए चावल मतलब भात का एक गोला बनाकर मुंह में रख ले और चावल के उस गोले को बिना चबाएं ही निगल ले. जिससे काफी हद तक राहत मिलेगी. ऐसा करीब 3 बार करें.

दूसरा सबसे कारगर उपाय केला होता है. जहां मछली खाते समय कांटा फंसे, तब पके हुए केले को खाने से काफी राहत मिल सकती है. ऐसे समय में केले का टुकड़ा बिना चबाएं ही सीधे निगले ले. ऐसा करने से गले में फंसा कांटा निकल जाएगा.

गले से कांटा निकालने का तीसरा उपाय होता है, दही और शक्कर का मिश्रण. जहां दही का गाढ़ापन और चीनी की मिठास, कांटे को बाहर निकलने में मदद करती है. दूसरी तरफ पानी भी कांटे को निकालने में रामबाण की तरह काम करता है. जहां पानी पीने से कांटा निकल जाता है और नीचे की ओर खिसक जाता है.

यदि यह सभी उपाय काम में नहीं आ रहे हैं, तब बिना देर किए हुए तुरंत ही नजदीक के डॉक्टर से संपर्क करें. नहीं तो ऐसे में समस्या और भी ज्यादा बढ़ सकती है. डॉक्टर की चिकित्सीय सलाह और परामर्श समस्या से तुरंत निजात दिलाएगा.
.