PHOTOS: CM मोहन यादव ने दिया सूर्य को अर्घ्य, नवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब

Last Updated:

हिंदू नववर्ष और चैत्र नवरात्रि पर्व की आज (गुरुवार) से शुरुआत हो गई है. देशभर के मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ नजर आ रही है. वहीं आज गुड़ी पड़वा पर्व भी मनाया जा रहा है. महाराष्ट्र में इस पर्व को धूमधाम से मनाया जाता है. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने भी आज प्रातःकाल मां दुर्गा का पूजन-अर्चन किया.

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने चैत्र नवरात्रि के पहले दिन सुबह सूर्य देवता को अर्घ्य अर्पित किया. इसके बाद विधि-विधान से मां दुर्गा का पूजन-अर्चन किया और प्रदेशवासियों को हिंदू नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए राज्य की खुशहाली की कामना की.

मुख्यमंत्री मोहन यादव अक्सर प्रदेश के मंदिरों में दर्शन और पूजन के लिए जाते हैं. वह कई मौके पर अपनी पत्नी और बच्चों के साथ मंदिरों में पूजा करते हुए नजर आ चुके हैं. किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाले सीएम मोहन यादव को गोवंशों से भी खासा लगाव है. वह गायों को चारा खिलाते हुए भी कई बार देखे जा चुके हैं.

मध्य प्रदेश के सभी देवी मंदिरों में आज आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है. शाजापुर के प्रसिद्ध मां राजराजेश्वरी मंदिर में भी सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ रही है. मां के दरबार में शुभ मुहूर्त में घट स्थापना की गई, जिसमें कलेक्टर, विधायक, एसपी, नगरपालिका अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे.

Add News18 as
Preferred Source on Google

मां राजराजेश्वरी का यह मंदिर बेहद प्राचीन और चमत्कारी है. इसी के चलते लोगों की मंदिर के प्रति गहरी आस्था है. नवरात्रि के अवसर पर मंदिर में विशेष साज-सज्जा के साथ ही माता का विशेष श्रृंगार भी किया गया और आज से ही मंदिर परिसर में 15 दिवसीय मेले की शुरुआत भी हुई.

वहीं शाजापुर जिले के शुजालपुर में हिंदू नववर्ष, गुड़ी पड़वा और चैत्र नवरात्रि पर्व के मौके पर आज प्रभात फेरी निकालकर लोगों ने सूर्यदेव को सामूहिक अर्घ्य दिया. इस कार्यक्रम में उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार, नगरपालिका अध्यक्ष बबीता परमार सहित कई लोग शामिल हुए और आम लोगों के साथ सामूहिक सूर्य अर्घ्य दिया. इस दौरान उन्होंने एक-दूसरे को तिलक लगाकर नववर्ष की शुभकामनाएं दीं.

उज्जैन में हिंदू नववर्ष पर मां क्षिप्रा के घाट पर सनातन परंपरा के अनुसार सूर्यदेव को अर्घ्य दिया गया. वहीं महिलाओं ने शंख ध्वनि के बीच गुड्डी सजाई, पुष्प, चंदन, इत्र और मां क्षिप्रा के जल से नववर्ष का स्वागत किया.

रतलाम में चैत्र नवरात्रि के अवसर पर प्रसिद्ध मां कालिका माता मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी. मां कालिका, मां चामुंडा और मां अन्नपूर्णा भक्तों को दर्शन दे रही हैं. मंदिर में आस्था की त्रिवेणी साक्षात विराजित हैं. इस मंदिर की विशेष मान्यता है. यह रतलाम स्टेट के दौर का मंदिर है.

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *