इंदौर में बिना लाइसेंस चल रही थी फार्मेसी: जिला प्रशासन ने की कार्र‌वाई, फूड प्रोडक्ट की बिक्री बंद कराई – Indore News

जिला प्रशासन की टीम ने बुधवार को पीपलियाहाना क्षेत्र में एक फार्मेसी पर कार्रवाई की। टीम ने यहां पर कार्रवाई करते हुए खाद्य पदार्थों को बेचना बंद कराया। साथ ही यहां से सैंपल भी जब्त किए। यह फार्मेसी बिना लाइसेंस के चल रही थी।

.

दरअसल, सीएम डॉ.मोहन यादव ने हाल ही में मिलावटखोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में बुधवार को कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देश पर जिला प्रशासन, खाद्य औषधि प्रशासन विभाग की टीम अचानक अपोलो फार्मेसी, ग्रेटर बृजेश्वरी पीपलियाहाना पहुंची और जांच की।

यहां पर फार्मेसी के प्रभारी और फार्मासिस्ट उजेर खान मौके पर मिले। मौके पर फार्मेसी में दवाइयां के अलावा कई खाद्य पदार्थ जैसे रेडी टू सर्व फ्रूड बेवरेज, प्रोटीन पाउडर, इन्फेंट फूड, मल्टीविटामिन फूड प्रोडक्ट आदि चीजें बेचने के लिए रखी हुई थी। परिसर का खाद्य लाइसेंस/पंजीयन नहीं मिला। फार्मेसी में रेडी टू सर्व फ्रूट बेवरेज के दो सैंपल लिए गए और लाइसेंस/पंजीयन नहीं होने के कारण परिसर में खाद्य पदार्थों को बेचना बंद करा दिया गया।

इंदौर में फार्मेसी पर कार्रवाई करती टीम।

कलेक्टर शिवम वर्मा ने बताया

QuoteImage

लोगों को शुद्ध और सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। लिए गए सभी नमूनों की विस्तृत जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण लैब भोपाल भेजा जा रहा है, जिनकी रिपोर्ट मिले के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

QuoteImage

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *