प्रतिरूप फोटो
Social Media
Kusum । Aug 26 2025 4:10PM
पेत्रा क्वितोवा ने प्रोफेशनल टेनिस को अलविदा कह दिया है। अमेरिकी ओपन 2025 के पहले दौर में डायने पैरी से मिली हार के बाद इस दिग्गज महिला टेनिस प्लेयर ने रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया। 6-1 और 6-0 से उनको इस मैच में हार मिली। मुकाबला खत्म होने के बाद पेत्रा क्वितोवा की आंखें भर आईं।
दो बार की विम्बलडन चैंपियन पेत्रा क्वितोवा ने प्रोफेशनल टेनिस को अलविदा कह दिया है। अमेरिकी ओपन 2025 के पहले दौर में डायने पैरी से मिली हार के बाद इस दिग्गज महिला टेनिस प्लेयर ने रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया। 6-1 और 6-0 से उनको इस मैच में हार मिली। मुकाबला खत्म होने के बाद पेत्रा क्वितोवा की आंखें भर आईं। दर्शक दीर्घा में मौजूद उनके पति और कोच जिरि वानेक ने उन्हें गले लगाया। पिछले साल जुलाई में बेटे को जन्म देने वाली क्वितोवा 17 महीने बाद कोर्ट पर लौटी थीं।
अन्य न्यूज़
.