शादी-पार्टी में पालतू कुत्ता और बिल्ली भी पहनेंगे शेरवानी और स्टाइलिश कपड़े!

Last Updated:

दिल्ली की रहने वाली मिष्ठा ने एक स्टार्टअप शुरू किया है. वह पालतू डॉग और कैट के लिए डिजाइनर और स्टाइलिश कपड़े तैयार कर रही है. ये कपड़े लोगों के काफी पसंद भी आ रहे हैं.

नई दिल्ली. घर के अंदर पालतू कुत्ते और बिल्ली पालने वालों के लिए अच्छी खबर है. यानी डॉग लवर्स और कैट लवर्स के लिए एक गुड न्यूज है, जिसे सुनकर आप खुशी से झूम उठेंगे. अभी तक आप शादी, पार्टी या किसी भी फंक्शन में जाते थे तो आप खुद तो अच्छे से ऊपर से नीचे तक सज धज के जाते थे लेकिन आप अपने पालतू जानवर को ऐसे ही बिना किसी कपड़े के लेकर चले जाते थे.

अब आपकी यह दिक्कत दूर हो गई है क्योंकि दिल्ली की रहने वाली मिष्ठा ने शुरू किया है अनोखा स्टार्टअप जिसे शुरू हुए तीन साल हो चुके हैं. इस स्टार्टअप के अंदर वह कुत्ते और बिल्लियों के लिए शेरवानी, टी-शर्ट, जैकेट और टोपी के साथ ही स्टाइलिश शर्ट तक बनाती हैं, जो आगे से तो खुली होती है और पूरी पीछे से बंद होती है.

आइडिया को स्टार्टअप में बदला
मिष्ठा ने बताया कि उनको यह आइडिया इसलिए आया था क्योंकि उनके खुद के पास एक पालतू डॉग है, जिसको वह अपनी तरह स्टाइलिश बनाना चाहती थी. जब भी घर में कोई फंक्शन होता था तो सब अच्छे कपड़े पहने होते थे तो वह देखती थी कि उनका खुद का डॉग काफी उदास लगता था इसलिए इनके दिमाग में यह ख्याल आया कि क्यों ना पालतू कुत्ते और बिल्लियों के लिए भी स्टाइलिश कपड़े बनाए जाएं.

इसी को ध्यान में रखते हुए करीब 3 साल पहले इन्होंने से स्टार्टअप को शुरू किया था. इसके तहत हल्दी के लिए पीली शेरवानी, मेहंदी के लिए हरी शेरवानी, कुत्ते और बिल्लियों के सिर पर लगाने वाली टोपी के साथ ही मोजे, उनके गले में बांधने वाली स्टाइलिश चेन के साथ ही सर्दी से इन्हें बचाने के लिए हूडी, जैकेट और गर्मियों के लिए शर्ट और टी-शर्ट तक इन्होंने बना दिए जिनकी डिमांड काफी ज्यादा है. खासतौर पर दिल्ली एनसीआर में लोग खूब खरीदते हैं.

इतनी होती है इनकी कीमत
मिष्ठा ने बताया कि उनके पास शर्ट, टी-शर्ट, मोजे और शेरवानी से लेकर हर एक कपड़े की कीमत 200 से लेकर 2000 के अंदर है. टोपी की कीमत 700 की है. शेरवानी लगभग 800 से हजार रुपए तक की है. मोजे 200 से 300 रुपए के हैं. जबकि जैकेट और हुडी 2000 रुपए के अंदर हैं. उन्होंने बताया कि दिल्ली एनसीआर में इसका क्रेज बढ़ता जा रहा है और आने वाले वक्त में फिलहाल इसे लोग और खरीदेंगे. यही वजह है कि उनका यह स्टार्टअप काफी मुनाफे में है.

About the Author

Mohd Majid

with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…और पढ़ें

homebusiness

शादी-पार्टी में पालतू कुत्ता और बिल्ली भी पहनेंगे शेरवानी और स्टाइलिश कपड़े!

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *