Last Updated:
Period Hygiene: ऑफिस में काम का प्रेशर, मीटिंग्स और लंबे घंटे वाली ड्यूटी में अपनी पीरियड हाइजीन का ध्यान रखना अक्सर मुश्किल हो जाता है. ऐसे में सबसे बड़ी लापरवाही होती है लंबे समय तक सेनेटरी पैड चेंज न करना, ज…और पढ़ें
हाइलाइट्स
- लंबे समय तक पैड न बदलना सेहत के लिए खतरनाक है.
- हर 4-6 घंटे में पैड बदलना जरूरी है.
- ऑफिस में एक्स्ट्रा पैड्स और वेट वाइप्स रखें.
कितनी देर में चेंज करना जरूरी?
एक्सपर्ट की मानें तो बेहतर हाइजीन के लिए सेनेटरी पैड को 4 से 6 घंटे में चेंज कर लेना चाहिए. लेकिन जब महिलाएं काम में व्यस्त होती हैं, तो वे अक्सर 8 से 10 घंटे तक एक ही पैड में रहती हैं, जिससे इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है. खासतौर पर गर्मियों और बारिश के मौसम में यह खतरा और भी ज्यादा हो जाता है.
लंबे समय तक एक ही पैड पहनने की आदत महिलाओं की सेहत को गंभीर नुकसान पहुंचा सकती है. गायनेकोलॉजिस्ट्स के मुताबिक, इससे यूरीन इंफेक्शन (UTI), स्किन रैशेज, जलन और बैक्टीरियल या फंगल इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है. गंध और असहजता तो आम दिक्कत है, लेकिन अगर पीरियड हाइजीन को लगातार नजरअंदाज किया जाए तो पेल्विक इंफ्लेमेटरी डिजीज (PID) जैसी गंभीर समस्याएं भी हो सकती हैं. खासकर वर्किंग वुमन को ऑफिस में लंबे समय तक एक ही पैड पहनने की आदत से बचना चाहिए और हर 4-6 घंटे में पैड बदलना जरूरी है.
आसान उपाय :
–व्यस्त होने के बावजूद हर 4-6 घंटे में पैड जरूर बदलें, चाहे फ्लो कम ही क्यों न हो.
-साथ में हमेशा एक्स्ट्रा पैड्स और वेट वाइप्स अपने बैग में जरूर रखें.
-ऑफिस टॉयलेट का इस्तेमाल करने से पहले सेनेटरी सीट कवर या डिसइंफेक्टेंट स्प्रे जरूर यूज़ करें.
-फ्लो ज्यादा हो तो मेंस्ट्रुअल कप या टैम्पून जैसे विकल्प भी ट्राई कर सकती हैं.
-लंच ब्रेक या चाय ब्रेक के दौरान हाइजीन चेक करने की आदत बनाएं.
-अंडरगारमेंट्स में नमी न बनी रहे, इसलिए कॉटन और आरामदायक कपड़े पहनें.
याद रखें, ऑफिस में चाहे जितना भी बिजी शेड्यूल हो, अपनी हेल्थ को प्राथमिकता देना जरूरी है. पैड को ज्यादा देर तक पहनना ‘कंफर्ट’ नहीं, बल्कि आपकी सेहत के लिए ‘खतरा’ बन सकता है. इस छोटी सी सावधानी से आप खुद को बड़ी परेशानी से बचा सकती हैं.