Last Updated:
Kitchen Cleaning Hacks: किचन का सिंक घर का सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला हिस्सा है. बर्तन धोने से लेकर सब्जियां साफ करने तक, दिनभर इसपर खूब काम होता है. ऐसे में सिंक का गंदा होना आम बात है. कई बार रगड़-रगड़कर साफ करने के बाद भी सिंक dull यानी बेरौनक नजर आता है. लेकिन क्या आप जानते हैं?, बिना रगड़े भी इसे चकाचक चमकाया जा सकता है? जानिए कैसे
बेकिंग सोडा को क्लीनिंग एजेंट भी कहा जाता है. अगर सिंक पर दाग या पीलेपन की परत जम गई है, तो उस पर बेकिंग सोडा छिड़क दें और हल्के गीले कपड़े से फैलाकर छोड़ दें. लगभग 5 से 10 मिनट बाद पानी से धोने पर सिंक चमक उठेगा.

स्टेनलेस स्टील के सिंक पर जमी गंदगी और बदबू को हटाने के लिए सिरका और नींबू का इस्तेमाल करें. सिंक पर सिरका छिड़कें और ऊपर से आधे नींबू से हल्के हाथों से रगड़ दें. यह दाग भी हटाएगा और ताजगी भरी खुशबू भी देगा.

अगर सिंक में चिकनाई जम गई है, तो डिशवॉशिंग लिक्विड में थोड़ा सा नमक मिलाकर लगाकर लगभग इसे 5 मिनट के लिए छोड़ दें. इसके बाद गीले कपड़े से पोंछ दें. सिंक तुरंत साफ और चमकदार हो जाएगा.

कई बार सिंक के पाइप से दुर्गंध आने लगती हैं, जिससे कई तरह की समस्याएं बढ़ने लगती हैं. इससे निजात पाने के लिए हफ्ते में एक बार गर्म पानी डालना बहुत फायदेमंद है. यह पाइप में जमी गंदगी और चिकनाई को भी हटाता है.

अगर सिंक पर हल्के-फुल्के स्क्रैच या दाग हैं, तो टूथपेस्ट लगाकर मुलायम कपड़े से पोछें, यह दांत ही नहीं सिंक को भी साफ कर देता हैं. इससे सिंक एकदम नया जैसा चमकने लगेगा.

किचन सिंक को साफ करने के लिए अब घंटों मेहनत करने की जरूरत नहीं है. उक्त आसान घरेलू उपाय मिनटों में सिंक को चकाचक कर देंगे. एक बार आप इन्हें अपनाकर देखेंगे, तो यकीन मानिए, लोग आपसे जरूर पूछेंगे कि आखिर आपने इतना गंदा पड़ा सिंक इतनी जल्दी कैसे चमका दिया.
.