Last Updated:
Non-Veg Diet and Disease Risk: नॉनवेज फूड्स का ज्यादा सेवन करना हार्ट हेल्थ के लिए अच्छा नहीं माना जाता है. इससे डायबिटीज और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है. कई रिसर्च में पता चला है कि रेड मीट और प्रोसेस्ड मीट का सेवन फूड पॉइजनिंग जैसी गंभीर समस्याओं का खतरा बढ़ा सकता है और आपका लाइफ स्पैन कम कर सकता है.
रेड मीट और प्रोसेस्ड मीट को सेहत के लिए सबसे ज्यादा नुकसानदेह माना जाता है.
Truth About Non-Veg Diet: कई लोगों को नॉनवेज बहुत पसंद होता है और वे रोज अपनी डाइट में नॉनवेज फूड्स को शामिल करते हैं. नॉन वेज में प्रोटीन, आयरन और विटामिन बी12 जैसे पोषक तत्व होते हैं, जिसकी वजह से सीमित सेवन फायदेमंद माना जाता है. तमाम लोग अपनी सेहत को बेहतर बनाने के लिए नॉनवेज फूड्स खाते हैं और हद से ज्यादा सेवन करते हैं. कई रिसर्च में पता चला है कि नॉनवेज का ज्यादा सेवन करना जानलेवा हो सकता है. जी हां, नॉनवेज का सेवन करने से कई गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है. खासतौर से रेड मीट और प्रोसेस्ड मीट को सबसे ज्यादा नुकसानदायक माना जाता है.
नॉनवेज का सेवन मोटापा और टाइप-2 डायबिटीज से जुड़ा है. नियमित रूप से तला-भुना या ज्यादा फैट वाला नॉनवेज खाने से वजन तेजी से बढ़ सकता है. मोटापा अपने आप में कई बीमारियों की जड़ है, जिनमें हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज और जोड़ों की समस्याएं शामिल हैं. कई रिसर्च में यह भी सामने आया है कि प्रोसेस्ड मीट का अधिक सेवन इंसुलिन रेजिस्टेंस को बढ़ा सकता है, जिससे टाइप-2 डायबिटीज का खतरा बढ़ जाता है. रिसर्चर्स की मानें तो पोल्ट्री मीट का ज्यादा सेवन करने से गैस्ट्रो एसोफेगल रिफ्लक्स डिजीज, गैस्ट्राइटिस, गॉलब्लैडर डिजीज का जोखिम भी बढ़ सकता है.
नॉनवेज से फूड पॉइजनिंग और संक्रमण का खतरा भी कम नहीं है. अधपका या संक्रमित मांस खाने से साल्मोनेला, ई.कोलाई जैसे बैक्टीरिया शरीर में प्रवेश कर सकते हैं. इससे उल्टी, दस्त, पेट दर्द और बुखार जैसी समस्याएं हो सकती हैं. कई बार यह संक्रमण गंभीर रूप भी ले सकता है. खासकर बच्चों, बुजुर्गों और कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों को नॉनवेज अवॉइड करना चाहिए. इसका मतलब यह नहीं है कि हर तरह का नॉनवेज पूरी तरह खतरनाक है. अगर आप इसे सही तरीके से पकाएंगे, तो कई तरह के संक्रमण का खतरा कम हो सकता है.
About the Author
अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें
.