हाइट बढ़ाने के लिए अपनी हड्डियां तुड़वा रहे लोग ! प्रोसेस जानकर रूह कांप जाएगी, डॉक्टर्स भी बता रहे खतरनाक

Last Updated:

Leg-Lengthening Surgery: लंबाई बढ़ाने के लिए लोग लेग-लेंथनिंग सर्जरी करवा रहे हैं, जो बेहद दर्दनाक होती है. एक्सपर्ट्स की मानें तो यह सर्जरी बेहद खतरनाक है और इससे विकलांगता भी पैदा हो सकती है. लोगों को यह सर्ज…और पढ़ें

हाइट बढ़ाने के लिए अपनी हड्डियां तुड़वा रहे लोग ! प्रोसेस जानकर रूह कांप जाएगीलेग-लेंथनिंग सर्जरी को डॉक्टर्स ने बेहद खतरनाक और रिस्की बताया है.
Leg-Lengthening Surgery Side Effects: लंबाई बढ़ाने के किए तमाम लोग एक्सरसाइज करते हैं और खानपान सुधारते हैं. कई लोग लंबाई बढ़ाने का दावा करने वाले प्रोडक्ट्स का भी सेवन करते हैं. हालांकि बेहद कम मामलों में ही इससे अच्छा रिजल्ट मिलता है. अब ब्रिटेन समेत कई देशों में लंबाई बढ़ाने के लिए एक खतरनाक और बेहद दर्दनाक सर्जरी का ट्रेंड बढ़ रहा है. लंबाई बढ़ाने की ख्वाहिश में लोग लेग-लेंथनिंग सर्जरी (Leg-Lengthening Surgery) करवा रहे हैं. इस सर्जरी में लोगों की हड्डियों को जानबूझकर तोड़ा जाता है, ताकि उन्हें लंबा किया जा सके. एक जमाने में यह सर्जरी मेडिकल जरूरतों के लिए की जाती थी, लेकिन अब यह कॉस्मेटिक कारणों से भी करवाई जा रही है. ब्रिटेन की नेशनल हेल्थ सर्विस (NHS) और डॉक्टर्स ने लोगों को यह सर्जरी न कराने की चेतावनी दी है, क्योंकि यह जानलेवा भी हो सकती है.

द गार्जियन की रिपोर्ट के मुताबिक ब्रिटेन समेत कई देशों में लेग-लेंथनिंग सर्जरी का ट्रेंड बढ़ रहा है. हाल ही में इस सर्जरी पर आधारित एक हॉलीवुड फिल्म Materialists भी आई थी, जिसके कारण यह सर्जरी काफी चर्चा में आ गई है. इस खतरनाक ट्रेंड को देखते हुए ब्रिटेन की नेशनल हेल्थ सर्विस (NHS) ने लोगों को चेतावनी दी है. NHS के एक्सपर्ट्स ने साफ कहा है कि लोग सिर्फ कुछ इंच लंबाई के लिए अपनी जिंदगी को खतरे में न डालें, क्योंकि यह सर्जरी गंभीर खतरे लेकर आती है. इस सर्जरी में सबसे पहले डॉक्टर हड्डी को दो हिस्सों में काटते हैं, जिसे ऑस्टियोटॉमी (Osteotomy) कहते हैं. इसके बाद इन हड्डियों को धीरे-धीरे खींचने के लिए एक खास उपकरण लगाया जाता है, जो पिन्स या वायर की मदद से हड्डियों से जुड़ा होता है. कुछ आधुनिक तकनीकों में यह उपकरण हड्डी के अंदर स्क्रू की तरह डाला जाता है.
इस सर्जरी के बाद मरीज को कई सप्ताह तक चलने की इजाजत नहीं होती है और फिर उन्हें दिन में कई बार इस उपकरण को एडजस्ट करना होता है, ताकि हड्डी धीरे-धीरे लंबी हो सके. शरीर इस खाली स्थान में नई हड्डी बनाता है. यह पूरी प्रक्रिया कई महीनों तक चलती है और बेहद दर्दनाक होती है. NHS के क्लीनिकल इम्प्रूवमेंट डायरेक्टर और ऑर्थोपेडिक सर्जन प्रो. टिम ब्रिग्स ने कहा कि यह कोई क्विक फिक्स नहीं है, बल्कि एक जटिल और इनवेसिव सर्जरी है, जिसमें लंबे समय तक दर्द, संक्रमण और अपंगता का खतरा होता है. जो लोग सिर्फ कॉस्मेटिक कारणों से इस सर्जरी को करवा रहे हैं, वे इस प्रक्रिया के जोखिमों को गंभीरता से समझें. केवल लंबाई बढ़ाने के लिए इस तरह का जुआ न खेलें, क्योंकि यह आपकी जिंदगी पर भारी पड़ सकता है.

लेग-लेंथनिंग सर्जरी में अगर हड्डियों को बहुत तेजी से खींचा जाए, तो वे ठीक से जुड़ती नहीं हैं या फिर इतनी कमजोर हड्डी बनती है, जो शरीर का भार नहीं संभाल सकती है. इससे हड्डियों के टूटने, पैरों की लंबाई में अंतर, नसों को नुकसान, इंफेक्शन और परमानेंट विकलांगता का खतरा बढ़ जाता है. सर्जरी के बाद मरीज को महीनों तक व्हीलचेयर पर रहना पड़ सकता है और वह महीनों तक कोई काम नहीं कर पाता है. यह सर्जरी पहले उन मरीजों के लिए होती थी, जिनकी एक टांग छोटी होती थी या जिन्हें जन्म से कोई डिफेक्ट होता था. हालांकि अब यह कॉस्मेटिक प्रक्रिया बन गई है. चीन ने 2006 में इसे बैन कर दिया था, लेकिन तुर्किए जैसे देशों में यह सर्जरी धड़ल्ले से हो रही है. वहां यह प्रक्रिया केवल 24 लाख रुपये में करवाई जा सकती है, जबकि UK में इसकी कीमत 50 लाख रुपये से भी ज्यादा है. डॉक्टर्स का कहना है कि लोगों को यह सर्जरी नहीं करानी चाहिए.

अमित उपाध्याय

अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं. उन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में करीब 8 साल का अनुभव है. वे हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े टॉपिक पर स्टोरीज लिखते हैं. …और पढ़ें

अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं. उन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में करीब 8 साल का अनुभव है. वे हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े टॉपिक पर स्टोरीज लिखते हैं. … और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

हाइट बढ़ाने के लिए अपनी हड्डियां तुड़वा रहे लोग ! प्रोसेस जानकर रूह कांप जाएगी

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *