खुले में पी रहे थे शराब, आबकारी ने दी दबिश: रतलाम में शराब दुकानों और ढाबों की हुई जांच; पीने वाले भागते नजर आए – Ratlam News


रतलाम शहर में शराब दुकानों के बाहर व सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के खिलाफ आबकारी विभाग ने सोमवार रात सघन चेकिंग अभियान चलाया। आबकारी टीम शराब दुकानों पर पहुंची तो शराब पीते लोग वहां से भागते नजर आए। खुले में शराब पीने वालों पर आबकारी अलमे ने कार्रवाई भी की। टीम शराब दुकानों के अलावा ढाबा, होटल, गुमटियों पर भी जांच की। सहायक आबकारी आयुक्त डॉ. शादाब अहमद सिद्दीकी व सहायक जिला आबकारी अधिकारी मनोहर खरे के नेतृत्व में टीम गठित की। टीम ने रतलाम शहर स्थित शराब दुकानों के आसपास तथा सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों पर कार्रवाई की। आबकारी टीम द्वारा लक्कड़पीठा, त्रिपोलिया गेट, शहर सराय, महू बस स्टैंड एवं स्टेशन रोड शराब दुकानों के आसपास क्षेत्रों में चेकिंग की। इस दौरान खुले में शराब पीने वाले राकेश पिता शंकर, नंद लाल पिता मांगीलाल, मनोज पिता जगदीश, मनीष पिता शांतिलाल एवं प्रदीप पिता भेरूलाल के खिलाफ मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 36 (बी) के तहत केस दर्ज किया। कार्रवाई में यह रहे शामिल कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक पुष्पराज चौहान , सचिन भास्करे, अभिषेक वायकर तथा आरक्षक बानसिंह अहीरे, विक्टोरिया बोरासी तथा वरुण चौहान शामिल रहे। .

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *