पुराने आईफोन यूज करने वाले हो जाएं सावधान, पलक झपकते ही हो जाएगा यह कांड

Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

iPhone Cyber Attack Campaign: अगर आपके पास पुराना आईफोन है या आप आईफोन पर iOS का पुराना वर्जन यूज कर रहे हैं तो सावधान हो जाना चाहिए. गूगल और लुकआउट समेत कई कंपनियों ने एक नए साइबर अटैक कैंपेन DarkSword का पता लगाया है, जो पुराने आईफोन और iOS के पुराने वर्जन (18.4 से लेकर iOS 18.7) को यूज करने वाले यूजर को टारगेट कर रहा है. रिसर्चर का कहना है कि यह खतरा नवंबर, 2025 से चला आ रहा है और इसे कमर्शियल वेंडर्स के साथ-साथ सरकारों के साथ काम करने वाले स्कैमर भी यूज कर रहे हैं. 

इन देशों के यूजर पर ज्यादा खतरा

इस कैंपेन के जरिए सऊदी अरब, तुर्किये, मलेशिया और यूक्रेन आदि देशों के यूजर्स को ज्यादा टारगेट किया जा रहा है. एलिजिबल डिवाइसेस की एक्सेस लेने के लिए अलग-अलग खामियों को यूज कर रहे हैं. यूजर के फोन में मालवेयर इंस्टॉल करने के लिए मलेशियस वेबसाइट का सहारा लिया जा रहा है. एक बार यूजर के फोन में इंस्टॉल होने के बाद यह मालवेयर सारी सेंसेटिव इंफोर्मेशन को कलेक्ट कर लेता है और फिर कुछ ही देर में अपने सारे सबूत मिटा देता है. रिसर्चर ने डेटा चोरी करने की इस स्ट्रैटजी को ‘हिट एंड रन’ करार दिया है. 

हैकिंग के पीछे रूस के ग्रुप का हाथ

सिक्योरिटी फर्म लुकआउट का दावा है कि इस कैंपेन के पीछे रूस के हैकिंग ग्रुप UNC6353 का हाथ है. यह ग्रुप पहले भी iOS में सेंध लगा चुका है. इस ग्रुप के Coruna टूल ने iOS 13-iOS 17 पर चलने वाले आईफोन को टारगेट किया था. 

रिपोर्ट के मुताबिक, पुराने अटैक में मालवेयर को स्नैपचैट जैसी दिखने वाली एक फर्जी वेबसाइट के जरिए फैलाया गया था. स्नैपचैट के भरोसे यूजर्स इस पर क्लिक कर लेते थे और एक क्लिक करते ही मालवयेर डिवाइस में इंस्टॉल होकर अपना काम शुरू कर देता था.

ये भी पढ़ें-

Facebook दे रही है हर महीने 2.5 लाख रुपये कमाने का मौका, बस करना होगा यह काम

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *