पीठ-गर्दन दर्द से हैं परेशान…बिहार में यहां मिल रहा है बिना ऑपरेशन के इलाज

Last Updated:

Health Tips : दरभंगा के डॉ. प्रकाश मिश्रा कायरौप्रैक्टर थेरेपी से कमर, पीठ और गर्दन दर्द का बिना ऑपरेशन इलाज करते हैं. इसके सा ही वह घरेलू उपाय की मदद से लोगों की बीमारियां ठीक कर देते हैं. आइये जानते हैं उनके घरेलू ट्रिक के बारे में…

दरभंगा :  कमर, पीठ और गर्दन के दर्द से जूझ रहे लोगों के लिए एक खुशखबरी है. अब बिहार के दरभंगा जिले में एक ऐसे डॉक्टर हैं, जो इन समस्याओं का इलाज बिना ऑपरेशन के ही करने का दावा कर रहे हैं. डॉ. प्रकाश मिश्रा एक कायरौप्रैक्टर हैं. वह बताते हैं, ‘उनकी विधि से 90% लोगों का इलाज बिना ऑपरेशन के ही संभव है’.

डॉ. प्रकाश मिश्रा बताते हैं, ‘जब कमर दर्द शुरुआती दौर में होता है, तो लोग घरेलू उपचार से शुरुआत करते हैं, लेकिन जब दर्द बढ़ जाता है, तो वे डॉक्टर के पास जाते हैं और दवा लेते हैं. अगर दर्द फिर भी ठीक नहीं होता, तो डॉक्टर ऑपरेशन की सलाह देते हैं. हालांकि उनकी विधि में दो हड्डियों के बीच की नस को फ्री किया जाता है, जिससे दर्द खत्म हो जाता है’.

जानें क्या होता है उपचार के दौरान

डॉ. मिश्रा बताते हैं कि उनकी विधि में कायरौप्रैक्टर थेरेपी का उपयोग किया जाता है, जिससे नस को फ्री किया जाता है. जब नस फ्री हो जाता है, तो दर्द खत्म हो जाता है. ऐसे में अब कमर दर्द, पीठ दर्द और गर्दन दर्द का इलाज बिना ऑपरेशन के भी संभव है. इस बीमारी में क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए. उन्होंने घरेलू उपचार के लिए कुछ सुझाव भी दिए हैं.

जानें क्या हैं ये घरेलू इलाज

डॉ. मिश्रा ने इन बीमारियों से पीड़ित लोगों के लिए कुछ घरेलू उपचार के सुझाव दिए हैं. उन्होंने कहा कि सबसे पहले लोगों को आगे की तरफ नहीं झुकना चाहिए. साथ ही लोगों को भारी वजन भी नहीं उठाना चाहिए. इसके साथ ही मोटे तकिया का उपयोग नहीं करना चाहिए. इन सुझावों का पालन करके, लोग अपने कमर दर्द और पीठ दर्द को कम कर सकते हैं. डॉ. मिश्रा की विधि एक सुरक्षित और प्रभावी विकल्प है. जो लोगों को ऑपरेशन से बचने में मदद कर सकती है.

About the Author

Brijendra Pratap Singh

बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में लगभग 4 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटेंट राइटर…और पढ़ें

homelifestyle

पीठ-गर्दन दर्द से हैं परेशान…बिहार में यहां मिल रहा है बिना ऑपरेशन के इलाज

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *