लोग बादाम-पजल में अटके, यहां पैरों में छिपा तेज दिमाग का राज, सालों की स्टडी से वैज्ञानिकों के हाथ लगी हैरान करने वाली सच्चाई

Last Updated:

What Makes Mind Sharp: दिमाग को तेज बनाने के लिए ज्यादातर लोग बादाम खाते हैं, ऐसे गेम खेलते हैं जिससे ब्रेन की कसरत होती रहे. लेकिन हालिया स्टडी से पता चलता है कि इतना करना काफी नहीं है.तेज दिमाग का कनेक्शन आपके पैरों की मजबूती से है.

शरीर का सबसे जरूरी अंग दिमाग है, जिसके सही तरह से फंक्शन करते रहने के कई तरह के फूड्स, सप्लीमेंट्स और एक्सरसाइज करने की सलाह दी जाती है. घरों में सालों से बादाम को भिगोकर बच्चों को खिलाया जा रहा है, जिससे उनका दिमाग तेज हो और पढ़ाई में होशियार बनें.

लेकिन हाल ही में साइंटिस्ट ने ब्रेन पावर से जुड़े कुछ ऐसे तथ्यों को जाना है, जो ये साबित करते हैं कि हेल्दी ब्रेन के लिए सिर्फ पोषक तत्वों से भरपूर फूड्स या पजल काफी नहीं है. बल्कि मजबूत पैर आपके ब्रेन हेल्थ के असली निर्णायक होते हैं.

10 साल की स्टडी का दावा
324 हेल्दी ट्वीन्स महिलाओं पर किए गए 10 साल के अध्ययन से शोधकर्ताओं ने पाया कि जिन महिलाओं के पैरों की एक्सटेंसर (पैरों को खींचना) शक्ति अधिक थी, उनमें एक दशक में संज्ञानात्मक गिरावट काफी कम देखी गई.

मजबूत पैर और शार्प ब्रेन
स्टडी में देखा गया कि ट्विन्स में से जिस बहन के पैर ज्यादा मजबूत थे, 12 साल बाद उसका ग्रे मेटर ज्यादा था.आसान भाषा में पैर की मजबूती में हर 40 वाट की बढ़ोतरी वास्तविक उम्र से तीन साल छोटे ब्रेन से जुड़ी है .

कमजोर पैर डिमेंशिया का संकेत
जर्नल ऑफ साइकियाट्रिक रिसर्च में प्रकाशित एक विश्लेषण में पाया गया कि पैरों की कमजोरी से मध्यम आयु वर्ग और वृद्ध वयस्कों में डिमेंशिया का खतरा लगभग तीन गुना बढ़ जाता है.

मजबूत पैर क्यों जरूरी?
शरीर के निचले हिस्से के मांसपेशियों की मजबूती फैसला लेने और सेल्फ कंट्रोल में शामिल ब्रेन एरिया को सपोर्ट करती है. 2025 के एक अध्ययन में मांसपेशियों की अधिक शक्ति को ईईजी स्कैन पर प्रीफ्रंटल कॉर्टेक्स की बेहतर गतिविधि से जोड़ा गया. पैरों पर केंद्रित व्यायाम मस्तिष्क-व्युत्पन्न न्यूरोट्रॉफिक कारक के स्तर को बढ़ाने के लिए भी जाने जाते हैं, जो मस्तिष्क कोशिकाओं और उनके बीच संबंधों को सहारा देने वाला एक प्रमुख प्रोटीन है.

इन बातों का ध्यान रखें
अपने मस्तिष्क की रक्षा करना केवल उसे पोषण देने या मानसिक रूप से चुनौती देने तक ही सीमित नहीं है. नियमित शारीरिक गतिविधि के माध्यम से मजबूत पैर बनाना और उन्हें बनाए रखना, बढ़ती उम्र के साथ मस्तिष्क को तेज रखने के सबसे प्रभावी और अनदेखे तरीकों में से एक हो सकता है.

About the Author

शारदा सिंहSenior Sub Editor

शारदा सिंह बतौर सीनियर सब एडिटर News18 Hindi से जुड़ी हैं. वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्यू पर आधारित रिपोर्ट्स बनाने में एक्सपर्ट हैं. शारदा पिछले 5 सालों से मीडिया …और पढ़ें

homelifestyle

पैरों में छिपा तेज दिमाग का राज, वैज्ञानिकों के हाथ लगी हैरान करने वाली सच्चाई

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *