मौत का तमाशा देखने के लिए लोग चुका रहे रकम! ऑलनाइन बिक रही सिर काटने की वीडियो

Agency:एजेंसियां

Last Updated:

Vietnamese Butcher Video Sale: दुनिया की पहला कमर्शियल स्नफ फिल्म सामने आई है, जिसका नाम ‘वियतनामी बुचर’ रखा गया. टेलीग्राम और डार्कनेट पर यह वीडियो को हजारों रुपयें में बेचा जा रहा है.

मौत का तमाशा देखने के लिए लोग चुका रहे रकम! ऑलनाइन बिक रही सिर काटने की वीडियोऑनलाइन बेचा रहा हत्या का वीडियो.

दुनिया इंटरनेट पर क्या-क्या देख लेती है, इसका एक डरावना नमूना सामने आया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2025 में पहली बार ऐसी घटना दर्ज की गई जिसमें किसी शख्स की हत्या का वीडियो सिर्फ बेचने के लिए बनाया गया. इसे ही पहली कमर्शियल स्नफ फिल्म कहा जा रहा है.

वीडियो का नाम और कहां बिक रहा है
इस खौफनाक वीडियो को नाम दिया गया है– ‘वियतनामी बुचर. इसे खुलेआम नहीं, बल्कि टेलीग्राम के सीक्रेट ग्रुप्स और डार्कनेट के मार्केटप्लेस में बेचा जा रहा है. वीडियो का पैकेज सिर्फ एक क्लिप तक सीमित नहीं है. इसमें कई वर्जन के फुटेज और करीब 100 तस्वीरें भी शामिल हैं. कीमत भी मामूली नहीं, 100 डॉलर से लेकर 600 डॉलर तक (₹8.76 हजार से ₹52.56 हजार). यानी लोग मौत का तमाशा देखने के लिए मोटा पैसा चुका रहे हैं.

पीड़ित कौन था?
जांच में जो शख्स इस वीडियो का शिकार बताया जा रहा है, उसका नाम है नगुएन ज़ुआन डेट. उम्र 27 साल, वियतनाम का रहने वाला. ऑनलाइन इन्वेस्टिगेटर्स के मुताबिक, नगुएन कई सालों से अलग-अलग इंटरनेट फोरम्स पर अपना अजीब और डरावना शौक लिखता था. उसे सिर कटने और हिंसक चीज़ों का फेटिश था. कहा जा रहा है कि वही उसकी मौत की वजह बना .कातिल अब तक पकड़ से बाहर है.

अब सबसे बड़ा सवालकातिल कौन है?
इस वीडियो में हत्या करने वाले की पहचान अब तक साफ नहीं हो पाई है. जांचकर्ताओं को बस एक सुराग मिला हैकातिल के हाथ पर 13-9′ लिखा टैटू. यही एकमात्र क्लू है जिससे पुलिस और ऑनलाइन एक्सपर्ट्स हत्यारे तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं.

क्यों है ये मामला अलग?
दुनिया में हिंसा के वीडियो और क्राइम के फुटेज पहले भी सामने आते रहे हैं. लेकिन यह केस इसलिए अलग है क्योंकि इसे जानबूझकर कंटेंट की तरह प्रोड्यूस किया गया. यानी मौत को एक प्रॉडक्ट बनाकर मार्केट में उतारा गया. और यही इसे अब तक का सबसे डरावना मामला बना देता है.

homeworld

मौत का तमाशा देखने के लिए लोग चुका रहे रकम! ऑलनाइन बिक रही सिर काटने की वीडियो

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *