इन 5 देशों के लोग सब्जियां खाने में सबसे आगे ! भारत में सब्जियों की भरमार, फिर भी लिस्ट में पीछे क्यों?

Last Updated:

Global Vegetable Consumption: वर्ल्ड पॉप्युलेशन रिव्यू के आंकड़ों के अनुसार दुनियाभर में सब्जियां खाने के मामले में ग्रेनेडा सबसे आगे है. यहां के लोग हर साल करीब 569 किलोग्राम सब्जियां खाते हैं. चौंकाने वाली बात तो यह है कि इस लिस्ट में तीसने नंबर पर चीन है. भारत सब्जियों के उत्पादन में मामले में टॉप में शुमार है, लेकिन यहां लोग सब्जियां कम खाते हैं.

ख़बरें फटाफट

सब्जियां खाने के मामले में ग्रेनेडा, क्रोएशिया और चीन सबसे आगे हैं.

Vegetable Consumption in World: सेहत के लिए सब्जियां बेहद फायदेमंद होती हैं. इनमें फाइबर, विटामिन और मिनरल्स की भरमार होती है, जो शरीर को बीमारियों से बचाने में अहम भूमिका निभाते हैं. हेल्थ एक्सपर्ट लोगों को ज्यादा से ज्यादा सब्जियां खाने की सलाह देते हैं. क्या आप जानते हैं कि दुनिया के अलग-अलग देशों में सब्जियों की खपत में जमीन-आसमान का फर्क है? वर्ल्ड पॉप्युलेशन रिव्यू (WPR) और इंडेक्स बॉक्स जैसे ग्लोबल डाटा प्लेटफॉर्म्स के अनुसार अगर प्रति व्यक्ति सब्जी की खपत यानी पर कैपिटा कंजप्शन के हिसाब से देखा जाए, तो इस मामले में ग्रेनेडा, क्रोएशिया, चीन, गुयाना और अल्बानिया टॉप 5 में हैं.

आंकड़ों के अनुसार सबसे ज्यादा सब्जियां ग्रेनेडा (Grenada) के लोग खाते हैं. यहां एक व्यक्ति औसतन करीब 569 किलोग्राम सब्जियां सालाना खाता है. यह आंकड़ा दुनिया में सबसे ज्यादा है. छोटे देश होने के बावजूद ग्रेनेडा में पारंपरिक भोजन पूरी तरह सब्जी-आधारित है, जिसकी वजह से इसकी पर कैपिटा वेजिटेबल कंजप्शन सबसे ज्यादा है. इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर क्रोएशिया (Croatia) है, जहां लोग औसतन 383.69 किलोग्राम सब्जियां हर साल खाते हैं. इन दोनों देशों की आबादी काफी कम है, लेकिन यहां सब्जियों की खपत पर कैपिटा के हिसाब से सबसे ज्यादा है.

ग्लोबल डाटा पर नजर डालें, तो इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर पड़ोसी देश चीन (China) है. चीन में प्रति व्यक्ति औसतन लगभग 372 किलोग्राम सब्जियां सालाना खाई जाती हैं. वहीं गुयाना (Guyana) चौथे स्थान पर है, जहां यह आंकड़ा सालाना करीब 363 किलोग्राम प्रति व्यक्ति है. अक्सर लोगों को लगता है कि चीन सबसे आगे है, लेकिन यह धारणा कुल खपत के कारण बनती है, क्योंकि चीन की आबादी बहुत ज्यादा है. प्रति व्यक्ति खपत के आधार पर देखें, तो चीन तीसरे नंबर पर आता है.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

अगर बात सब्जी की कुल खपत की करें, तो इसमें चीन दुनिया में पहले स्थान पर है. आसान भाषा में कहें, तो चीन में सबसे ज्यादा सब्जियां खाई जाती हैं, क्योंकि यहां की आबादी भारत के बाद सबसे ज्यादा है. चीन हर साल लगभग 690 मिलियन टन से अधिक सब्जियों की खपत करता है, जो वैश्विक कुल खपत का लगभग 50% है. भारत की बात करें, तो हमारा देश दुनिया में सब्जियों के उत्पादन में दूसरे स्थान पर है, लेकिन प्रति व्यक्ति खपत के मामले में इसकी स्थिति कमजोर है. उपलब्ध वैश्विक डाटा के अनुसार भारत में औसतन लगभग 85 से 90 किलोग्राम सब्जियां प्रति व्यक्ति सालाना खाई जाती हैं. हालांकि भारत में सब्जियों की उपलब्धता करीब 220 से 230 किलोग्राम प्रति व्यक्ति तक पहुंच चुकी है, लेकिन खान-पान की आदतों और असमान वितरण के कारण खपत कम रह जाती है.

About the Author

अमित उपाध्याय

अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें

homelifestyle

इन 5 देशों के लोग सब्जियां खाने में सबसे आगे ! भारत इस मामले में क्यों पिछड़ा?

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *