सिंह राशि वालों सावधान! स्वास्थ्य और रिश्तों में रहें सतर्क, पढ़ें राशिफल 

Last Updated:

Aaj ka Singh Rashifal 03 April 2026, Leo Horoscope Today: लग्न में मंगल, सूर्य और शनि की युति बनी हुई है. इस ग्रह स्थिति के कारण सिंह राशि के लोगों को मानसिक तनाव और उलझन का सामना करना पड़ सकता है. दिनभर बेचैनी और चिंता बनी रह सकती है. खास तौर पर दिमाग से जुड़ी परेशानियों के संकेत भी मिल रहे हैं. वहीं आठवें स्थान पर तुला राशि का चंद्रमा बैठा होने से भ्रम की स्थिति बन सकती है. 

Aaj Ka Singh Rashifal 03 April 2026, Leo Daily Horoscope: आज 3 अप्रैल 2026 शुक्रवार को सिंह राशि के जातकों के लिए दिन सावधानी से बिताने का संकेत दे रहा है. खरगोन के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य गोल्ड मेडलिस्ट डॉ. बसंत सोनी के अनुसार आज चित्रा नक्षत्र का प्रभाव रहेगा और मीन लग्न की पत्रिका बन रही है. लग्न में मंगल, सूर्य और शनि की युति बनी हुई है. इस ग्रह स्थिति के कारण सिंह राशि के लोगों को मानसिक तनाव और उलझन का सामना करना पड़ सकता है. दिनभर बेचैनी और चिंता बनी रह सकती है. खास तौर पर दिमाग से जुड़ी परेशानियों के संकेत भी मिल रहे हैं. वहीं आठवें स्थान पर तुला राशि का चंद्रमा बैठा होने से भ्रम की स्थिति बन सकती है. ऐसे में आज सिंह राशि के जातकों को हर फैसला सोच समझकर लेना जरूरी रहेगा.

सिंह राशि करियर एवं शिक्षा राशिफल
नौकरी करने वाले लोगों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है. कामकाज में कोई बड़ा लाभ या बदलाव दिखाई नहीं दे रहा है. इसलिए अपने काम पर ध्यान बनाए रखना जरूरी रहेगा. सहकर्मियों और अधिकारियों से अच्छे संबंध बनाए रखें. किसी भी बात पर बहस करने से बचें. छोटी बात भी विवाद का रूप ले सकती है. विद्यार्थियों के लिए भी दिन औसत रहने वाला है. चौथे स्थान पर गुरु की राशि मिथुन का प्रभाव और पांचवें भाव में कर्क राशि की स्थिति के कारण छात्र मित्रों के साथ मिलकर पढ़ाई करने से लाभ मिलेगा. ग्रुप स्टडी से पढ़ाई में रुचि बढ़ेगी और आत्मविश्वास मजबूत रहेगा.

सिंह राशि व्यापार एवं आर्थिक स्थिति
व्यापार करने वाले लोगों के लिए आज का दिन थोड़ा संभलकर चलने का है. मन में भ्रम की स्थिति रहने से सही फैसला लेने में परेशानी हो सकती है. इसका असर व्यापार पर भी दिखाई दे सकता है. धन की आवक सामान्य से कम रह सकती है और खर्च बढ़ने की संभावना है. इसलिए कोई भी बड़ा निवेश या नया काम शुरू करने से पहले अच्छी तरह विचार करें. हालांकि जमीन या पुरानी प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में सही निर्णय लेने पर लाभ मिल सकता है. समझदारी से उठाया गया कदम फायदा दे सकता है.

सिंह राशि स्वास्थ्य राशिफल
आज स्वास्थ्य के मामले में सावधानी जरूरी रहेगी. मानसिक थकान और शारीरिक कमजोरी महसूस हो सकती है. सिर में दर्द या चोट लगने की संभावना भी बन रही है. पुरानी बीमारी दोबारा परेशान कर सकती है. पेट से जुड़ी समस्या जैसे गैस, अपच या एसिडिटी भी हो सकती है. इसलिए खानपान पर ध्यान देना जरूरी रहेगा. समय पर आराम करें और ज्यादा तनाव लेने से बचें.

पारिवारिक संबंध एवं लव लाइफ
आज लग्न में सूर्य, शनि और शुक्र की स्थिति पारिवारिक जीवन को प्रभावित कर सकती है. दाम्पत्य जीवन में किसी बात को लेकर विवाद की स्थिति बन सकती है. अगर समय रहते समझदारी नहीं दिखाई तो रिश्तों में दूरी आ सकती है. घर का माहौल प्रभावित होने से इसका असर कामकाज पर भी पड़ सकता है. हालांकि प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा माना जा रहा है. प्रेमियों के बीच भरोसा और समझ बढ़ेगी. रिश्तों में मजबूती आएगी.

आज का शुभ अंक
अंक ज्योतिष के अनुसार आज सिंह राशि के लिए अंक 8 सबसे शुभ माना गया है. इसके अलावा 3,5,7 और 9 अंक भी लाभ देने वाले साबित हो सकते हैं. किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय में इन अंकों को ध्यान में रखना फायदेमंद रहेगा.

इन बातों का रखें ध्यान
ज्योतिषाचार्य डॉ. बसंत सोनी के अनुसार, आज सिंह राशि के जातकों को लंबी यात्रा से बचना चाहिए. शराब या किसी भी प्रकार के नशे से दूरी बनाए रखें. पानी वाली जगहों पर जाने से भी बचें. भगवान विष्णु या लक्ष्मी नारायण की पूजा करने से मन को शांति और सकारात्मक ऊर्जा मिलेगी.

About the Author

Vibhanshu Dwivedi

विभांशु द्विवेदी मूल रूप से मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के रहने वाले हैं. पत्रकारिता में 5 साल का अनुभव है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय रायपुर से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है. पॉलिटिक…और पढ़ें

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *